राहुल गांधी की सभा पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जताई आपत्ति, यह है असली वजह
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 20 अगस्त को मुंबई में बैठक करने वाले है। लेकिन इससे पहले ही मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने 20 अगस्त को बीकेसी में आयोजित होने वाली कांग्रेस की सभा पर आपत्ति जताई है।
- Written By: किर्तेश ढोबले
मुंबई: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 20 अगस्त को मुंबई में बैठक करने वाले है। बताया जा रहा है कि यहीं से महाविकास अघाड़ी चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाली है। लेकिन इससे पहले ही यातायात पुलिस ने इस बैठक पर आपत्ति जताई है।
मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने 20 अगस्त को बीकेसी में आयोजित होने वाली कांग्रेस की सभा पर आपत्ति जताई है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इस सभा से शहर में जाम लगने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस का आपत्ति जताने के बाद कांग्रेस के आक्रामक होने की संभावना है।
मुंबई में बैठक का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती की मौके पर मुंबई में एक बैठक का आयोजन किया है। यह बैठक मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स मेंं आयाजित की गई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी समेत महाविकास अघाड़ी के दलों के नेता भी शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
3 करोड़ दीजिए, मंत्री बना देंगे…केरल की कांग्रेस विधायक को आया फर्जी कॉल; साइबर ठगी का हुआ खुलासा
यह भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मणिपुर के लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, PM मोदी से की ये अपील
मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जताई आपत्ति
कांग्रेस की इस बैठक पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आपत्ति जताई है। यातायात पुलिस ने हाल ही में बंद हुए सायन आरओबी का हवाला देते हुए एमएमआरडी के समक्ष आपत्ति जताई है। पुलिस ने कहा कि सायन आरओबी के बंद होने के कारण बीकेसी में यातायात की समस्या निर्माण हो गई है। ऐसे में कांग्रेस की बैठक के कारण यहां पर ट्रैफिक जाम की आशंका व्यक्त की गई है।
बीकेसी में ट्र्रैफिक जाम की समस्या
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो कंस्ट्रक्शन की वजह से पहले ही बीकेसी में ट्र्रैफिक जाम की समस्या होती है। कांग्रेस की सभा में करीब 20 हजार से ज्यादा लोग आने की संभावना है। ये सभी लोग मुंबई और आस पास के इलाके से बीकेसी पहुचेंगे। जिसकी वजह से ट्रैफिक पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ने की संभावना है।
