-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Reached Manipur To Meet People On The Occasion Of Independence Day Made This Appeal To Pm Modi
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मणिपुर के लोगों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, PM मोदी से की ये अपील
- Written By: शानू शर्मा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के लोगों से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील भी की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

राहुल गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मणिपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक समूह से मुलाकत की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर आने की अपील की, साथ ही शांतिपूर्ण समाधान निकालने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने अपने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
राहुल गांधी मणिपुर में चल रहे बवाल को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठा चुके हैं। साथ ही कुछ दिनों पहले वो राज्य के दौरे पर भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने दोनों समुदायों के बीच चल रहे विवाद पर लोगों की राय सुनी थी।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “आज, मैंने दिल्ली में रहने वाले मणिपुर के लोगों के एक समूह से मुलाकात की। जिन्होंने राज्य में जातीय झड़प की शुरुआत के बाद से अपने हृदय विदारक संघर्षों को साझा किया। उन्होंने प्रियजनों से अलग होने के दर्द और संघर्ष के कारण उनके समुदायों पर पड़ने वाले शारीरिक और मानसिक परेशानियों के बारे में बात की।”
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर में उग्रवाद विरोधी अभियान तेज: 24 घंटों में 10 गिरफ्तार, इंसास राइफल और 239 किलो गांजा जब्त
पीएम मोदी ने ट्रंप को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- भारत-अमेरिका की दोस्ती वैश्विक भलाई की ताकत
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
मणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
साथ राहुल गांधी ने यह भी कहा, इन लोगों ने प्रतिशोध के डर से अनुरोध किया कि उनके चेहरे न दिखाए जाएं। उन्होंने कहा, “यह एक कड़वी सच्चाई है कि मणिपुर में हमारे भाई-बहन लगातार भय की स्थिति से झेल रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि वह मणिपुर का दौरा करें और केंद्र एवं राज्य सरकार शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने के लिए जल्द से जल्द प्रयास करे।”
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बैठने को लेकर कांग्रेस के वार पर बीजेपी का पलटवार, अब होगी जंग आर-पार
राहुल गांधी को पीछे बैठाने पर बवाल
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश के नाम अपना संबोधन दिया। उन्होंने पिछले 10 सालों की उपलब्धियों की बात करते हुए आने वाले 10 सालों के रोड मैप का जिक्र किया। पीएम मोदी के संबोधन में LOP राहुल गांधी भी पहुंचे थे। हालांकि राहुल गांधी को रो में पीछे बैठाने की बात को लेकर भी बवाल मचा है।
कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पीछे बैठाना प्रधानमंत्री की कुंठा को दिखाता है। यह दर्शाता है कि सरकार को लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की कोई परवाह नहीं है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि यह सिर्फ नेता प्रतिपक्ष के पद का अपमान नहीं था, बल्कि भारत के लोगों का अपमान था, जिनकी आवाज राहुल गांधी संसद में उठाते हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Rahul gandhi reached manipur to meet people on the occasion of independence day made this appeal to pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














