Mumbai Traffic Police का सख्त एक्शन, गैर-कानूनी डोम लाइट लगाने वालों पर शिकंजा
Mumbai Traffic Police ने विशेष ड्राइव चलाकर 80 गाड़ियों से गैर-कानूनी डोम लाइट और सायरन जब्त किए। फर्जी VIP दिखावा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आगे रजिस्ट्रेशन रद्द करने की चेतावनी दी गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
गैर-कानूनी डोम लाइट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Traffic Police Action On Illegal Dome Light: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दो दिनों तक चलाए गए एक विशेष ड्राइव में गैर-कानूनी तरीके से लगाई गई, चमकती डोम लाइट वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस ड्राइव में 80 गाड़ियों से अलग-अलग रंगों की चमकती लाइटें और तीन सायरन जब्त किए गए हैं।
साथ ही, भविष्य में ऐसी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश आरटीओ को की जाएगी। हाल के दिनों में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को कई शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ प्राइवेट गाड़ी चालक और बिना अनुमति वाले लोग अपनी गाड़ियों पर लाल, नीली या पीली डोम लाइट (चमकती लाइट) गैर-कानूनी तरीके से लगा रहे हैं।
Mumbai Traffic Police ने चलायी विशेष ड्राइव
इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 1 और 2 अप्रैल को पूरे शहर में ऐसी गैर-कानूनी डोम लाइट वाली गाड़ियों के खिलाफ विशेष ड्राइव चलाई थी। ये लाइटें मुख्य रूप से वीआईपी होने का दिखावा करने, ट्रैफिक जाम से बचने और आम नागरिकों व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
ट्रैफिक पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
मोटर वाहन एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
ड्राइव के दौरान असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (साउथ सेंट्रल), मरीन ड्राइव ट्रैफिक डिपार्टमेंट और बांद्रा ट्रैफिक डिपार्टमेंट की टीमों ने कई गाड़ियों की जांच की। इस दौरान 80 गाड़ियों से विभिन्न रंगों की गैर-कानूनी डोम लाइटें और तीन सायरन जब्त किए गए। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत संबंधित ड्राइवर और मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
अब आगे से किसी भी प्राइवेट या बिना अनुमति वाली गाड़ी पर डोम लाइट या सायरन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जाएगा, गंभीर मामलों में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश आरटीओ को भेजी जाएगी।
– अनिल कुंभारे, जॉइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक)
ये भी पढ़ें :- Mumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
मुंबईकरों से अपील
ट्रैफिक पुलिस ने मुंबईकरों से अपील की है कि बिना अनुमति के किसी भी गाड़ी पर चमकती लाइट, डोम लाइट या सायरन न लगाएं।
यदि शहर में कोई ऐसी गैर-कानूनी लाइट वाली गाड़ी दिखे तो उसकी फोटो के साथ तुरंत मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X हैंडल या ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
