Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई से यूपी-बिहार जाना हुआ मुहाल! 60 दिन पहले ही ट्रेनें ‘Full’, टिकट के लिए देने पड़ रहे 4000 रुपए

IRCTC Ticket Waiting List: मुंबई से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों के लिए शादी के सीजन में कन्फर्म टिकट पाना सपना बन गया है। भारी वेटिंग और तकनीकी दिक्कतों के बीच एजेंटों की चांदी कट रही है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 22, 2026 | 12:59 PM

हमसफर एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai North India Train Tickets: मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की किल्लत ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शादी के मौसम में गांव जाने की योजना बना रहे लोगों को 60 दिन पहले से ही ‘रिग्रेट’ या लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अप्रैल महीने का विंडो खुल रहा है, जिसमें विंडो खुलते ही टिकट खत्म हो जा है। कई यात्रियों का आरोप है कि टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी खामियां भी समस्या को और गंभीर बना रही हैं।

एक यात्री ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से जाने वाले ट्रेनों में 60 दिन पहले एसी थर्ड का टिकट बुक करने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक टिकट उपलब्ध दिख रही थी, लेकिन पेमेंट पेज पर ऐप फ्रीज हो गया।

बिना एजेंट के लोगों को टिकट नसीब नहीं

मुंबईवासी लगातार प्रयास के बाद दूसरी ट्रेनों में भी टिकट कंफर्म नहीं हो पाया और अंत में 158 वेटिंग मिल गई। उनका आरोप है कि कुछ ही मिनटों में ‘रिग्रेट’ की स्थिति बन जाती है। जिससे आम यात्रियों के लिए टिकट पाना मुश्किल हो गया है। यात्रियों का कहना है कि तकनीकी खामियों और भारी डिमांड के चलते उन्हें मजबूरी में प्राइवेट एजेंटों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक टिकट एजेंट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अप्रैल महीने का थर्ड एसी टिकट दिलाने के लिए 4,000 रुपये से ज्यादा लग रहे हैं। डिमांड बहुत ज्यादा है और सीटें सीमित है।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी का असर: पानशेत-सिंहगड़ में जलस्रोत सूखे, भोजन संकट गहराया; वन्यजीव गांवों की ओर

श्री सीमेंट के खिलाफ सांसद धानोरकर ने लिया एक्शन, ग्रामीणों के आंदोलन का दिखा असर, NOC रद्द करने के दिया आदेश

भोर नगरपालिका का बजट विवादों में, एनसीपी-बीजेपी टकराव से बैठक स्थगित; विकास योजनाओं पर अनिश्चितता

Save Tadoba: लोहारडोंगरी खदान के विरोध में 20 हजार लोगों ने मिलाया हाथ; ऑनलाइन याचिका बनी हथियार

यहां देखें लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति

तारीख ट्रेन स्थिति
15 अप्रैल महानगरी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
15 अप्रैल एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
15 अप्रैल गोदान एक्सप्रेस स्लीपर और सेकेंड एसी रिग्रेट / थर्ड एसी वेटिंग 160+
15 अप्रैल कामायनी एक्सप्रेस स्लीपर और सेकेंड एसी रिग्रेट / थर्ड एसी वेटिंग 160+
20 अप्रैल महानगरी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
20 अप्रैल एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट / फर्स्ट क्लास वेटिंग
20 अप्रैल गोदान एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
20 अप्रैल कामायनी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल महानगरी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल गोदान एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल कामायनी एक्सप्रेस सभी क्लास रिग्रेट
21 अप्रैल हमसफर एक्सप्रेस स्लीपर और थर्ड एसी वेटिंग 200+

यह भी पढ़ें:- IIT बॉम्बे के हॉस्टल में मिले 5 जिंदा कारतूस! बिहार से जुड़े तार, छात्रों के बीच झगड़े के बाद हुआ बड़ा खुलासा

क्या बोला रेलवे प्रशासन?

IRCTC वेस्ट जोन के जीजीएम गौरव झा ने बताया कि हम इस मुद्दे पर लगातार काम कर रहे हैं। हमारी आईटी टीम टिकटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय है। अब तक 3.03 करोड़ फर्जी प्रोफाइल ब्लॉक किए जा चुके हैं और बुकिंग के लिए आधार लिंकिंग के नए नियम लागू किए गए हैं। पहले की तुलना में टिकट बुकिंग की स्थिति में सुधार हुआ है।

मध्य रेलवे CPRO डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा कि लिमिटेड सीट होती है जो डिमांड ज्यादा होने के साथ खत्म हो जा रही है। अभी तक होली स्पेशल के अलावा गर्मियों के लिए कुल 92 ट्रेनों का अनाउंसमेंट हुआ है।

 

Mumbai to up bihar train ticket waiting list scam and summer special trains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2026 | 12:59 PM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Maharashtra
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.