-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai To Get Water From Gargai Dam 619 Families To Be Displaced Municipal Corporation Awaits Approval
गारगाई डैम से मुंबई को मिलेगा पानी, 619 परिवार होंगे विस्थापित, BMC को मंजूरी का इंतजार
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: मुंबई की प्यास बुझाने के लिए पालघर में गारगाई डैम बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से 619 परिवारों का पुनर्वास होगा। BMC को फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र की मंजूरी का इंतजार है।

गारगाई डैम (pic credit; social media)
Mumbai Gargai Dam: मुंबई की पानी की किल्लत दूर करने के लिए अब गारगाई डैम की तैयारी तेज हो गई है। बीएमसी का दावा है कि पालघर जिले के चंदा तालुका के ओगडे गांव में बनने वाला गारगाई डैम मुंबई की प्यास बुझाने में अहम साबित होगा। फिलहाल मुंबई को रोजाना 4,500 मिलियन लीटर पानी की जरूरत होती है लेकिन सप्लाई महज 4,000 एमएलडी तक ही हो पाती है। यही वजह है कि बीएमसी इस डैम को शहर की जल आपूर्ति का नया सहारा बता रही है।
इस डैम को बनाने के लिए करीब 845 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। इसमें 657 हेक्टेयर वन विभाग और 186 हेक्टेयर निजी जमीन शामिल है। डैम की लंबाई 972 मीटर और ऊंचाई 69 मीटर होगी। इसे रोलर कॉम्पैक्टेड टेक्नोलॉजी से बनाया जाएगा ताकि मजबूती और सुरक्षा बनी रहे।
सबसे बड़ी चुनौती है जंगल और लोगों का विस्थापन। डैम बनने की वजह से करीब 3 लाख 10 हजार पेड़ों पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि बीएमसी का कहना है कि इनमें से बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा नहीं जाएगा बल्कि दूसरे इलाकों में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। बावजूद इसके पर्यावरण प्रेमी इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि लाखों पेड़ों को हटाने से न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान होगा बल्कि जंगली जीव-जंतु भी प्रभावित होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
इसी प्रोजेक्ट के चलते 619 परिवारों को पुनर्वास के लिए चिह्नित किया गया है। इनका पुनर्वसन पालघर के याती इलाके में फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्र (FDCM) की जमीन पर किया जाएगा। फिलहाल इसकी मंजूरी का इंतजार है और ग्रीन सिग्नल मिलते ही पुनर्वास की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
डैम बनने के बाद मुंबई को 440 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलने लगेगा। राज्य वन्यजीव मंडल इस प्रोजेक्ट को पहले ही मंजूरी दे चुका है जबकि राष्ट्रीय वन्यजीव मंडल की मंजूरी अंतिम चरण में है। बीएमसी ने क्षतिपूरक हरितीकरण का भी प्लान तैयार कर लिया है ताकि पर्यावरणीय नुकसान को कुछ हद तक संतुलित किया जा सके।
बीएमसी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के साथ ही भांडुप कॉम्प्लेक्स में नया जल शुद्धीकरण संयंत्र भी बनाया जा रहा है। पुराने प्लांट को 100 साल हो चुके हैं और अब इसे नए संयंत्र से रिप्लेस किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि गारगाई डैम बनने से मुंबई की पानी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
Mumbai to get water from gargai dam 619 families to be displaced municipal corporation awaits approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM













