मुंबई में आवारा कुत्तों का आतंक, 7 महीने में 16,719 लोग हुए शिकार; रोजाना 78 लोगों को काटा

Mumbai Stray Dog Bite Cases: मुंबई में 7 महीनों में कुत्तों के काटने के 16,719 मामले दर्ज। आरटीआई से हुआ खुलासा, 6,080 मामले बेहद गंभीर श्रेणी के।
16,719 cases of dog bites recorded in four Mumbai hospitals over 7 months
मुंबई में आवारा कुत्तेंसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के चार अस्पतालों में 7 महीने में कुत्तों के काटने के 16,719 मामले दर्ज।

  • शीव अस्पताल में सबसे ज्यादा 8,339, केईएम में 4,984 मामले।

  • 6,080 गंभीर मरीजों को रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन देना जरूरी।

Mumbai Stray Dog Bite Cases RTI: मुंबई में आवारा कुत्तों के हमलों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क पर निकलने से लेकर रात में घर लौटने तक लोगों को कुत्तों के काटने का डर सता रहा है। इसका अंदाजा शहर के चार प्रमुख अस्पतालों में दर्ज मामलों से लगाया जा सकता है।

अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच सात महीनों में जे.जे., केईएम, नायर और शीव अस्पतालों में कुत्तों के काटने के कुल 16,719 मामले दर्ज किए गए। यानी प्रतिदिन औसतन 78 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें 6,080 मामले गंभीर श्रेणी के थे।

आरटीआई में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

मुंबई शहर आरटीआई कार्यकर्ता चेतन कोठारी को सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में यह आंकड़ा सामने आया है। चारों अस्पतालों में सबसे ज्यादा मामले शीव अस्पताल में दर्ज किए गए। यहां सात महीनों में 8,339 लोग कुत्तों के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंचे। इनमें 253 मामूली, 6,006 मध्यम और 2,080 गंभीर चोट के मामले शामिल थे।

केईएम अस्पताल में करीब 5 हजार मामले

केईएम अस्पताल में इस अवधि के दौरान कुत्तों के काटने के 4,984 मामले सामने आए। इनमें 1,634 मामूली, 1,774 मध्यम और 1,576 गंभीर श्रेणी के थे। यहां प्रतिदिन औसतन 23 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

16,719 cases of dog bites recorded in four Mumbai hospitals over 7 months
रात के अंधेरे में दो बच्चियों को बस से बीच सड़क पर उतारने वाले भंडारा डिपो के चालक और कंडक्टर निलंबित

जे.जे. और नायर अस्पताल के आंकड़े

जे.जे. अस्पताल में सात महीनों के दौरान 2,274 मामले दर्ज किए गए। यहां रोजाना औसतन 11 मरीज पहुंचे। वहीं, नायर अस्पताल में 1,122 मामले सामने आए और प्रतिदिन औसतन पांच मरीजों का उपचार किया गया।

6,080 लोगों को गंभीर चोटें

चारों अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार, कुल मामलों में 2,068 श्रेणी एक, 8,571 श्रेणी दो और 6,080 श्रेणी तीन के थे। श्रेणी तीन के मामलों में गहरे घाव और खून निकलने का खतरा रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों के मुताबिक, ऐसे मरीजों को रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन देना जरूरी होता है।

16,719 cases of dog bites recorded in four Mumbai hospitals over 7 months
खांसी के इलाज की आड़ में जेल से निकलने की तैयारी? रमेश म्हात्रे के लिए 15 दिन पहले बना था विशेष बंदी कक्ष

गंभीर मरीजों को समय पर इलाज जरूरी

आरटीआई कार्यकर्ता चेतन कोठारी ने कहा कि रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन महंगी दवा है और कई अस्पतालों में इसकी उपलब्धता आसान नहीं होती।

इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर दवा और पूरा उपचार मिल रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए आवारा कुत्तों के हमलों पर नियंत्रण और अस्पतालों में पर्याप्त उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी हो गया है।