रात के अंधेरे में दो बच्चियों को बस से बीच सड़क पर उतारने वाले भंडारा डिपो के चालक और कंडक्टर निलंबित

Maharashtra ST Bus Driver: महाराष्ट्र में एसटी बस से रात के अंधेरे में दो नाबालिग बच्चियों को रोहा में उतारने के मामले में चालक और कंडक्टर निलंबित कर दिए गए हैं।
ST bus driver and conductor suspended for dropping off two young girls mid-journey at night
प्रताप सरनाईक सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रात में दो बच्चियों को बीच रास्ते उतारने पर ST के चालक-कंडक्टर निलंबित।

  • 14 नवंबर को रोहा में हुई थी घटना, भंडारा डिपो के कर्मचारी दोषी पाए गए।

  • परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की चेतावनी, लापरवाही पर होगी बर्खास्तगी।

Maharashtra ST Bus Driver Conductor Suspended: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) की बस में सफर कर रही दो नाबालिग बच्चियों को रात के अंधेरे में बीच रास्ते उतारने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री एवं महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक के निर्देश पर हुई प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद चालक और कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मंत्री ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को सीधे सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है।

14 नवंबर की रात रोहा में हुई घटना

यह घटना 14 नवंबर की रात की है। भंडारा डिपो की एसटी बस में यात्रा कर रही दो मासूम बच्चियों को रोहा में रात के अंधेरे के दौरान बस से उतार दिया गया था। इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एसटी प्रशासन की कार्यप्रणाली और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

चालक और कंडक्टर तत्काल प्रभाव से निलंबित

मंत्री के आदेश पर भंडारा के विभागीय नियंत्रक और डिपो प्रबंधक ने मामले की प्राथमिक जांच की। इसमें भंडारा डिपो में कार्यरत चालक अनिल सावरे और कंडक्टर उदेभान मेश्राम की लापरवाही सामने आई। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। एसटी महामंडल की अनुशासन एवं अपील प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

ST bus driver and conductor suspended for dropping off two young girls mid-journey at night
ठाणे के मुंब्रा में मिठाई खाने से 1 की मौत, 4 बीमार, अफलातून मिठाई की दुकान बंद, FDA ने शुरू की जांच

सभी डिपो को जारी होगा परिपत्र

परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यात्रियों को सुरक्षित उनके निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के संबंध में तत्काल परिपत्र जारी किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल निलंबन तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। भविष्य में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के मामले में लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है।

ST bus driver and conductor suspended for dropping off two young girls mid-journey at night
नवी मुंबई क्लस्टर पुनर्विकास पर सियासी घमासान, शिवसेना की सिडको को अधिकार देने की मांग; फडणवीस तक पहुंचा मामला

बच्चों की सुरक्षा एसटी की जिम्मेदारी

प्रताप सरनाईक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूली बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना एसटी महामंडल की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करनी चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बरतने की हिदायत दी है।