-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Stand Up Comedian Kunal Kamra Gets Relief Madras High Court Grants Interim Anticipatory Bail
Mumbai News: कुणाल कामरा को मिली राहत, मद्रास हायकोर्ट ने दी अंतरिम अग्रिम जमानत, 7 अप्रैल को अगली सुनवाई
- Written By: आंचल लोखंडे
मद्रास उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी टिप्पणियों लेकर मुश्किलों में घिरे ‘स्टैंड-अप' कॉमेडियन कुणाल कामरा को शुक्रवार को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी।

कुणाल कामरा को मिली राहत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मद्रास उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी टिप्पणियों लेकर मुश्किलों में घिरे ‘स्टैंड-अप’ कॉमेडियन कुणाल कामरा को शुक्रवार को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। मद्रास उच्च न्यायालय ने कामरा को इस शर्त पर राहत दी कि उन्हें तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के वनूर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए एक बांड भरना होगा। न्यायमूर्ति सुंदर मोहन ने दूसरे प्रतिवादी खार पुलिस को भी नोटिस जारी किया तथा मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल के लिए निर्धारित की है।
बता दें कि कामरा ने दलील दी थी कि वह 2021 में मुंबई से तमिलनाडु आए थे और तब से वह सामान्य रूप से इसी राज्य के निवासी हैं। उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर है। न्यायाधीश ने इस बात पर गौर किया कि विल्लुपुरम जिले में रहने वाले याचिकाकर्ता को उसके खिलाफ खार पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में गिरफ्तारी की आशंका है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने “नया भारत” नामक एक ‘स्टैंड-अप’ कॉमेडी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के बारे में कुछ टिप्पणियां की थीं।
महाराष्ट्र में अग्रिम जमानत मांगने में असमर्थ
अभियोजन पक्ष के अनुसार, इससे उपमुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। वकील ने कहा कि जो आरोप लगा है, उसमें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। वह महाराष्ट्र में अग्रिम जमानत मांगने में असमर्थ हैं। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि पार्टी (शिवसेना) के कार्यकर्ताओं और मंत्रियों से उन्हें धमकी मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र की अदालत में जाने के लिए अग्रिम जमानत मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध उत्खनन रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार सख्त, छह महीने में ड्रोन सर्वे; विरार हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्त
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
मुंबई के भांडुप में BEST बस का भीषण हादसा: रिवर्स करते समय पेड़ और बस के बीच कुचला पैदल यात्री, हालत गंभीर
मुंबई में दर्दनाक हादसा: नेहरू नगर के शमीम टावर में लिफ्ट के शाफ्ट में गिरने से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अदालत 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत देने के लिए इच्छुक
अदालत ने कहा कि इस बीच यह अदालत 7 अप्रैल तक अग्रिम जमानत देने के लिए इच्छुक है। उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट, वनूर की संतुष्टि के लिए एक बांड भरना होगा। ज्ञात हो कि यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के हालिया शो के कारण उत्पन्न हुआ है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था।
कामरा को अब तक 2 बार इस मामले में तलब कर चुकी
कामरा के शो के बाद शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने रविवार रात उस क्लब तथा होटल में तोड़फोड़ की थी, जहां शो का आयोजन किया गया था। शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के बाद खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस कामरा को अब तक 2 बार इस मामले में तलब कर चुकी है।
Mumbai stand up comedian kunal kamra gets relief madras high court grants interim anticipatory bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 04:15 PMCSC Aadhaar Recruitment 2026: 312 आधार ऑपरेटर पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी जानकारी
Jul 08, 2026 | 04:14 PMनियमों की अनदेखी? नागपुर बेसा-घोगली रोड पर स्पीड ब्रेकरों से वाहन चालक परेशान, आधे किमी में 8 गतिरोधक
Jul 08, 2026 | 04:12 PMवर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Jul 08, 2026 | 04:07 PMAI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India’s Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?
Jul 08, 2026 | 04:07 PMWild Flowering Dating Trend: बिना जल्दबाजी रिश्ते निभाने का नया तरीका, जानें क्या है यह ट्रेंड
Jul 08, 2026 | 04:03 PMफिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
Jul 08, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














