सायन के आनिक डिपो में भीषण आग, जलकर खाक हुईं कई BEST बसें; देखें VIDEO

BEST Bus Depot Fire Mumbai: मुंबई के सायन स्थित BEST के आनिक डिपो यार्ड में भीषण आग लग गई, जिसमें 8 से 10 बसें जलकर खाक हो गईं। घटना का वीडियो आया सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
mumbai sion anik depot best bus fire incident video
बस डिपो में आग(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anik Depot BEST Bus Fire Incident: मायानगरी मुंबई में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सायन इलाके में आरटीओ पासिंग क्षेत्र के पास स्थित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के आनिक बस डिपो यार्ड में भीषण आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई फायर ब्रिगेड को शाम 5:44 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद शाम 5:54 बजे इसे 'लेवल-1' की आग घोषित किया गया।

आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लपटों ने आसपास खड़ी 8 से 10 बसों को अपनी चपेट में ले लिया। डिपो परिसर से काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धुएं का गुबार और विस्फोट की आवाजें

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की भीषण लपटों के साथ रह-रहकर जोरदार विस्फोटों की आवाजें भी सुनाई दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अग्निकांड का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया, जिसमें आनिक डिपो में खड़ी बसें धू-धू कर जलती दिख रही हैं और आसमान में गहरे काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है।

mumbai sion anik depot best bus fire incident video
SC में मामला जारी तो पैरलल सुनवाई क्यों? बॉम्बे HC का चुनाव आयोग को आदेश देने से इनकार, पढ़ें पूरी सुनवाई

पास की गाड़ियों को हटाया गया, बड़ा हादसा टला

आग की भयावहता को देखते हुए डिपो कर्मचारियों और आपातकालीन टीमों ने तत्परता दिखाई। डिपो परिसर में पास खड़ी अन्य बसों और वाहनों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया, ताकि आग अन्य गाड़ियों में फैलने से रोकी जा सके।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम 4 फायर गाड़ियां, 5 पानी के टैंकर, पुलिस और बेस्ट यातायात कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे से अधिक समय में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

mumbai sion anik depot best bus fire incident video
पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन

राहत की बात यह रही कि हादसे के समय डिपो में खड़ी ये सभी बसें खाली थीं, जिसके कारण किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की खबर नहीं है। आग की चपेट में आई बसों में प्राइवेट ऑपरेटर से लीज़ पर ली गई सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल थीं।

शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और बेस्ट प्रशासन तथा स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com