शिफा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दिनदहाड़े मर्डर से दहली थी मुंबई, जलन की आग में प्रेमी जोड़े ने रचा खेल
Mumbai Shivajinagar Murder Case: मुंबई के शिवाजीनगर में शिफा हत्याकांड का खुलासा। 12 घंटे में प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार। ईर्ष्या और प्रेम संबंधों के विवाद में दिनदहाड़े मारी थी गोली।
- Written By: प्रिया जैस
शिफा हत्याकांड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Shifa Murder Mystery Solved: मुंबई के शिवाजीनगर इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। मंगलवार की दोपहर 19 वर्षीय युवती शिफा की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा ली। फुरकानिया क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के मामले में मुंबई पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है।
इस घटना को एकतरफा महिला अपराध माना जा रहा था। जांच में पता चला कि इसके पीछे प्रेम और ईर्ष्या से जुड़ी खतरनाक साजिश शामिल है। घटना 10 फरवरी मंगलवार दोपहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फुरकानिया इलाके में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
कुछ ही देर में पता चला कि 19 साल की शिफा को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। गंभीर रूप से घायल शिफा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मजदूर दिवस पर गरजे भाई जगताप, बोले-काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई तेज होगी
रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
UP के अंबेडकरनगर में क्रूरता की सारी हदें पार, महिला ने चार मासूमों को ईंट से कूंचकर मार डाला, देखें VIDEO
सोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण
12 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर-अंदर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस वारदात में मुख्य आरोपी महिला: उम्र 25 वर्ष, पुरुष आरोपी: उम्र 23 वर्ष शामिल है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की साजिश प्रेम संबंधों में उपजे विवाद और ईर्ष्या के कारण रची गई थी।
यह भी पढ़ें – गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जोनल डीसीपी समीर शेख ने बताया कि मृतक शिफा और आरोपियों के बीच लंबे समय से व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।
मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार के स्रोत और इस साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार, जांच अभी जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।
