UP के अंबेडकरनगर में क्रूरता की सारी हदें पार, महिला ने चार मासूमों को ईंट से कूंचकर मार डाला, देखें VIDEO
Ambedkar Four Children Killed: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अकबरपुर के मीरानपुर में चार बच्चों की हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वारदात के बाद इकट्टा भीड़ (Image- Social Media/Screen Capture)
Ambedkar Nagar Children Murder: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अकबरपुर कोतवाली के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, बच्चों की मां मौके से गायब है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बता दें कि यह घटना अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले की है। शनिवार दोपहर तीन बजे एक घर में बिस्तर पर चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। जिस घर में लाश मिली उस घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से फरार थी।
UP के अंबेडकरनगर में क्रूरता की सारी हदें पार, महिला ने चार मासूमों को ईंट से कूंचकर मार डाला#Ambedkarnagar #akabarpur #childrenmurderpic.twitter.com/9wSq2tzi9z — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) May 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
महोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
शौहर ने की दूसरी शादी
ऐसा बताया जा रहा है कि महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने पुत्र शफीक, सउद, उमर व पुत्री बयान के साथ घर पर रहती थी। नियाज सऊदी अरब में पिछले कई सालों से नौकरी करता है और उसने वहीं पर एक पाकिस्तानी महिला से सादी भी कर ली है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसी बात की वजह से महिला तनाव रहती थी और उसी ने ईंट से कूचकर पहले बच्चों की हत्या की। इसके बाद बालकनी से कूद कर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें- सोलापुर में ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो बच्चों की तलवार से हत्या, प्रॉपर्टी विवाद बना खून का कारण
जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची अंबेडकरनगर पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि यह वारदात उन्हीं मासूमों की मां ने की है या फिर कोई और महिला है। पुलिस को घर का दरवाजा भी बंद मिला था। बच्चों की मां भी घर से गायब मिली है। इस मामले में शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि आरोपित महिला भी हत्या के बाद फरार बताई जा रही है।
