मुंबई के SCLR फ्लाईओवर की मरम्मत महंगी, 25.84 करोड़ का ठेका बढ़कर 39.28 करोड़ पहुंचा;13.44 करोड़ अतिरिक्त खर्च

Mumbai SCLR Flyover Repair Cost: मुंबई में SCLR और स्वामीनारायण फ्लाईओवर की मरम्मत लागत 25.84 करोड़ से बढ़ाकर 39.28 करोड़ करने का प्रस्ताव। बीएमसी मार्च 2027 तक समयसीमा बढ़ा सकती है।
Mumbai SCLR Flyover Repair Cost
मुंबई SCLR फ्लाईओवर रिपेयरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मूल ठेका: ₹25.84 करोड़।

  • संशोधित ठेका राशि: ₹39.28 करोड़।

  • करीब ₹13.44 करोड़ अतिरिक्त खर्च का प्रस्ताव।

  • लागत में लगभग 52.03% की बढ़ोतरी।

  • काम पूरा करने की समयसीमा मार्च 2027 तक बढ़ाने का प्रस्ताव।

Mumbai SCLR Flyover Mumbai Infrastructure BMC Repair Cost: मुंबई के पूर्वी उपनगर में सांताक्रुज-चेंबूर लिंक रोड (SCLR) और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित स्वामीनारायण फ्लाईओवर की मरम्मत का खर्च बढ़ गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अतिरिक्त काम और संरचनात्मक मरम्मत के दायरे में बदलाव के कारण ठेका राशि में करीब 13.44 करोड़ रुपये की वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को स्थायी समिति की मंजूरी के लिए पेश किया जाना है।

दो साल में बढ़ी संरचनात्मक खराबी

बीएमसी के परिमंडल-5 में इन पुलों के सुदृढ़ीकरण, संरचनात्मक मरम्मत और बेयरिंग बदलने का काम एक निजी ठेकेदार कंपनी को सौंपा गया था। इसके लिए मूल ठेका राशि 25 करोड़ 84 लाख 1 हजार 964 रुपये तय की गई थी। काम पूरा करने की अवधि 15 महीने निर्धारित थी, जो 23 जून 2025 से 22 सितंबर 2026 तक थी।

मरम्मत कार्यों का अनुमान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई और वर्ष 2023 की तकनीकी जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया था। हालांकि, वास्तविक काम शुरू होने तक करीब दो साल बीत गए। इस दौरान पुलों के कुछ हिस्सों में संरचनात्मक खराबी बढ़ने की बात सामने आई।

Mumbai SCLR Flyover Repair Cost
IIT बॉम्बे के सर्वे में 25% विद्यार्थियों ने मानी नकल की बात, कोचिंग के अभाव में ग्रामीण प्रतिभाएं पिछड़ रहीं

दोबारा जांच के बाद बढ़ा काम का दायरा

जुलाई 2025 में की गई दोबारा जांच में नुकसान बढ़ने की जानकारी सामने आने के बाद मरम्मत और पुनर्वास कार्यों का दायरा बढ़ाना पड़ा। इसके चलते कुछ अतिरिक्त और नई मदों को काम में शामिल किया गया। इन बदलावों से जुड़े कार्यों की लागत जीएसटी सहित करीब 13 करोड़ 28 लाख रुपये बताई गई है।

ठेकेदार की दरों, सुरक्षा जमा और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मूल ठेका राशि में 13 करोड़ 44 लाख 42 हजार 799 रुपये की वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

Mumbai SCLR Flyover Repair Cost
मुंबई के शिवाजी पार्क में बवाल, पुलिस-शिवसैनिकों में झड़प; आदित्य ठाकरे पुलिस वाहन पर चढ़े

39.28 करोड़ रुपये होगी संशोधित लागत

प्रस्ताव के अनुसार, ठेके की कुल राशि बढ़कर 39 करोड़ 28 लाख 44 हजार 763 रुपये हो जाएगी। यह मूल राशि के मुकाबले लगभग 52.03 प्रतिशत अधिक है।

मार्च 2027 तक बढ़ सकती है समयसीमा

लागत बढ़ने के साथ ही काम पूरा करने की अवधि भी छह महीने बढ़ाकर मार्च 2027 तक करने का प्रस्ताव है। बीएमसी प्रशासन इस संशोधित खर्च और समयसीमा को स्थायी समिति की मंजूरी के लिए पेश करेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ही संशोधित राशि और समयसीमा पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com