Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: बिहार चुनाव और तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण का संजय राउत ने जोड़ा कनेक्शन, बता दिया कब होगी फांसी

शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने बयानों से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण पर कुछ ऐसा बयान दिया कि सियासी भूचाल आ गया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 11, 2025 | 11:57 AM

बिहार चुनाव और तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण का संजय राउत ने जोड़ा कनेक्शन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से दिल्ली लाया गया है। अब उससे पूछताछ की जाएगी। कड़ी जांच की जाएगी। इधर उसके यहां आते ही अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने दावा करते हुए कहा है कि सरकार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी दे सकती है। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने बयानों से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने तहव्वुर राणा प्रत्यर्पण पर कुछ ऐसा बयान दिया कि सियासी भूचाल आ गया है।

संजय राउत मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को तुरंत फांसी की सजा देने का समर्थन किया। राउत ने कहा कि तहव्वुर को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे तो बिहार में विधानसभा चुनाव, जो कि इस साल के अंत तक होने की संभावना है, के दौरान फांसी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए 16 साल से कानूनी लड़ाई चल रही थी और यह कांग्रेस के शासनकाल के दौरान शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि इसलिए तहव्वुर राणा को वापस लाने का श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए।

भगोड़े नीरव मोदी व मेहुल चोकसी को भी भारत लाया जाए: राउत

अबू सलेम का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि भारत प्रत्यर्पित होने वाला तहव्वुर पहला आरोपी नहीं है। इससे पहले मुंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोपी अबू सलेम को भी भारत प्रत्यर्पित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भी भारत वापस लाया जाए। इससे पहले तहव्वुर राणा को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराने के बाद आज गुरुवार को भारत लाया गया और फिर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक राणा को गुरुवार शाम एक स्पेशल विमान के जरिए दिल्ली लाया गया।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कुलभूषण जाधव की रिहाई हो: राउत

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की रिहाई की मांग पर जोर देते हुए संजय राउत ने यह भी कहा कि जाधव को भी वापस लाया जाना चाहिए। जाधव को साल 2016 में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। कथित जासूसी के लिए पाकिस्तान की सैन्य अदालत उन्हें मौत की सजा सुना चुकी है। हालांकि भारत की ओर से पाकिस्तान के इन आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया गया और इसे खारिज कर दिया गया।

बताया जाता है कि कुलभूषण जाधव को ईरान से अगवा किया गया था, जहां उनके अपने वैध व्यापारिक हित थे। फिर वहां से उन्हें पाकिस्तान लाया गया। जाधव को बचाने के लिए भारत ने इंटरनेशनल कोर्ट का रुख किया, जिसने पाकिस्तान को उनकी फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया था।

Mumbai sanjay raut connected bihar elections and tahawwur rana extradition told when he will be hanged

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2025 | 11:57 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Mumbai News
  • Sanjay Raut
  • Terrorist Tahawwur Rana

सम्बंधित ख़बरें

1

चिराग की लौ हुई तेज…तो फड़फड़ा उठी BJP-JDU, मंत्री-विधायकों की कुर्सी हिली, 48 घंटे में होगा खेला?

2

PVR में P का मतलब पाकिस्तान? भारी विरोध के बाद थियेटर ने बदला फैसला, नहीं दिखाएगा भारत-पाक मैच

3

राहुल से पहले ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे तेजस्वी? बोले- मेरे पास सबकी कुंडली, दहशत में मंत्री और अफसर!

4

मुंबई में BMC का नाला सफाई अभियान शुरू किया, शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का प्रयास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.