Mumbai RTO Action: मुंबई RTO की बड़ी कार्रवाई, 16 महीनों में 5506 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
Mumbai RTO Action: मुंबई में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर RTO ने सख्ती बढ़ाते हुए जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच 5506 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए। सबसे ज्यादा कार्रवाई मुंबई सेंट्रल क्षेत्र में हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई RTO ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंशन डेटा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai RTO Action Mode: शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने एक व्यापक अभियान चलाया है।
जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच की गई इस सख्त कार्रवाई में कुल 5506 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। आरटीओ द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक कार्रवाई मुंबई सेंट्रल क्षेत्र में हुई, जहां 2587 लाइसेंस सस्पेंड किए गए। इसके बाद वडाला में 1,854, अंधेरी में 721 और बोरीवली में 344 लाइसेंसों पर गाज गिरी है।
प्रमुख जगहों पर जारी रहेगा विशेष चेकिंग अभियान
यह कार्रवाई मुख्य रूप से उन चालकों पर की गई है जो बार-बार गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि नशे में गाड़ी चलाना, अत्यधिक तेज रफ्तार, रेड सिग्नल तोड़ना और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना लाइसेंस निलंबन के मुख्य कारण रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
Vasai Virar Highway बना ‘डार्क जोन’गड्ढे, अंधेरा और खड़े ट्रक से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
Mumbai Summer Special Trains: गर्मी में रेलवे की राहत, मुंबई से इंदौर, गोरखपुर समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें
Western Railway Mega Block: राम मंदिर-जोगेश्वरी के बीच 10 घंटे काम, कई लोकल ट्रेनें प्रभावित
Palghar Vadhavan Port Project: वाढवण पोर्ट को बड़ी बढ़त: पालघर में 124 जमीन मालिकों ने दी भूमि सौंपने की सहमति
ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई
इसके अलावा, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने, क्षमता से अधिक यात्री बैठाने और मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से यात्री परिवहन करने वालों के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया गया है। आरटीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर के प्रमुख चौराहों, हाईवे और टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि केवल जुर्माना वसूलने की तुलना में लाइसेंस निलंबन एक अधिक प्रभावी कदम है, क्योंकि यह आदतन नियम तोड़ने वालों के मन में डर पैदा करता है। हालांकि, जानकारों ने यह भी सुझाव दिया है कि सख्त प्रवर्तन के साथ-साथ शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार और यातायात कर्मियों की संख्या बढ़ाना भी बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें :- Vasai Virar Highway बना ‘डार्क जोन’गड्ढे, अंधेरा और खड़े ट्रक से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन का लक्ष्य सख्त सजा और जन-जागरूकता के माध्यम से सड़क हादसों में कमी लाना है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे, ताकि मुंबई की सड़कों को पैदल चलने वालों और वाहन चालकों, दोनों के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।
