- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Rte Lottery 2026 Bmc 4941 Seats Admission Deadline 20 April
मुंबई में RTE के तहत 4941 सीटों पर लॉटरी घोषित, 20 अप्रैल तक प्रवेश सुनिश्चित करने का निर्देश
Mumbai RTE Lottery 2026: मुंबई में आरटीई 2009 के तहत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 4941 सीटों की लॉटरी घोषित कर दी गई है। अभिभावकों को 20 अप्रैल 2026 तक दस्तावेज़ सत्यापन कर प्रवेश सुनिश्चित होगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mumbai RTE lottery 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
BMC RTE Sdmission Seat: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बालकों के निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के अंतर्गत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कर ली है।
6 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (विद्या प्राधिकरण), पुणे में ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। 10 अप्रैल 2026 को सायंकाल चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर घोषित कर दी गई। बृहन्मुंबई परीक्षेत्र की 325 स्कूलों में कुल 6023 आरक्षित सीटों के लिए 10,383 ऑनलाइन पात्र आवेदन प्राप्त हुए थे।
4941 विद्यार्थियों का चयन
लॉटरी के माध्यम से 4941 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल की 252 स्कूलों में 4558 और अन्य मंडलों की 73 स्कूलों में 1465 सीटें शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
आकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
करोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
ये भी पढ़े: सुनेत्रा पवार को रुपाली चाकणकर से है खतरा? खरात मामले की जांच कर रही SIT को मिली शिकायत, मचा सियासी हड़कंप
अभिभावकों के लिए जरूरी निर्देश
चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को 20 अप्रैल 2026 तक अलॉटमेंट लेटर का प्रिंट निकालकर आवश्यक दस्तावेज़ों सहित संबंधित सत्यापन समिति केंद्र पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। यदि निर्धारित समय में प्रवेश नहीं लिया गया तो बच्चे का नाम चयन सूची से हटाकर प्रतीक्षा सूची के बच्चे को प्रवेश दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। किसी भी परेशानी की स्थिति में बीएमसी उपशिक्षाधिकारी कार्यालय, करी रोड अथवा शिक्षा उपसंचालक कार्यालय, चर्नी रोड से संपर्क किया जा सकता है।
Mumbai rte lottery 2026 bmc 4941 seats admission deadline 20 april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMस्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMApra Ekadashi Niyam : अपरा एकादशी व्रत कर रहे हों, तो नियम पढ़ लें, छोटी सी लापरवाही से छिन जाएगा सारा पुण्य!
May 09, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM












