Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विकास की पोल खोलती मुंबई की सड़कें, बदहाली पर बहा रही आंसू, मानसून में होगा बुरा हाल

मुंबई भर में सड़कें इतनी जर्जर हैं कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। चुनाव के दौरान विकास का दावा किया गया, लेकिन मुंबई के अंदरुनी इलाकों की सड़कें मुंबई में हुए विकास की पोल खोल रहीं हैं।   

  • By अनिल सिंह
Updated On: May 29, 2024 | 05:09 PM

मालाड पूर्व शिवाजी नगर खस्ताहाल सड़क

Follow Us
Close
Follow Us:
मुंबई: जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक उदासीनता के बीच आज भी उपनगर मुंबई की कई सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इसी क्रम में बात करें मालाड पूर्व शिवाजी नगर की तो इस इलाक़े में गांधी नगर से लेकर खड़ी मशीन तक और दुसरी छोर पर भीम नगर से प्रताप नगर तक की लगभग 1.5 किलो मीटर लम्बी व 30 फीट चौड़ी सडको का हाल बेहाल स्थिति में है। यहां की खस्ताहाल सड़के नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। शिवाजी नगर से लगकर आने जाने वाली महत्वपूर्ण सड़कों की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
सड़कों का हाल यह है कि बिना बरसात के ही यह सड़क पानी में डूबी रहती हैं। जिसका मुख्य कारण  सड़क के दोनों किनारे की भरी हुई गटर है। बताया जाता है की गटर की गहराई 2.5 से 3 फीट है और चौड़ाई 1.5 फीट होने के कारण अक्सर गंदगी से गटर भर जाता है। भरे हुए गटर की नियमित रूप से साफ सफाई भी नहीं की जाती है। जिसकी वजह से गटर का पानी सड़क पर बहता रहता है। ऐसे में मानसून में इस सड़क का हाल क्या होगा यह तो भगवान भरोसे है।
यही हाल मुंबई के मालाड इलाके की सड़क का है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पूरे मुंबई में सड़के अच्छे हाल में हैं, मुख्य सड़कों को छोड़ दिया जाए तो अंदरूनी इलाके की सभी सड़कों का लगभग यही हाल है। अच्छी सड़क को तोड़कर फिर से बनाया जा रहा है, वहीं खस्ताहाल सड़कों पर प्रशासन का ध्यान बिल्कुल नहीं है। खस्ताहाल सड़के और खराब होती जा रही हैं, वहीं नई सड़कों को तोड़कर फिर से बनाने का काम जारी है। ऐसे में जनता को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्या चल रहा है।

Mumbai road ahead of monsoon is full of potholes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2024 | 05:09 PM

Topics:  

  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

2018 दंगा केस में मनसे-शिवसेना के 21 कार्यकर्ता बरी, कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

2

दहिसर से हटेगा रडार, 50 हजार नए घरों का रास्ता हुआ साफ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान

3

BMC चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने खेला बड़ा दांव! इन मेगा प्रोजेक्ट्स का किया ऐलान

4

क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर 2 करोड़ की ठगी, एक शातिर आरोपी गिरफ्तार, 44 लाख नकद बरामद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.