भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार! रेड अलर्ट के बीच लोकल ट्रेन सेवा पर असर, दादर से अंधेरी तक ट्रैफिक जाम
Mumbai Rain Red Alert: मुंबई में 13 दिन की देरी से पहुंचे मॉनसून ने भारी तबाही मचाई है। 24 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोकल ट्रेन और यातायात बुरी तरह असर पड़ा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
मुंबई में भारी बारिश, फोटो- नवभारत
IMD Weather Mumbai Rain Red Alert: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून ने 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दस्तक दे दी है, लेकिन यह आगमन अपने साथ भारी आफत लेकर आया है। पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के निचले इलाकों में जलजमाव होने से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं, वहीं मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर भी बुरा असर पड़ा है।
मुंबई और आसपास के जिलों में ‘रेड अलर्ट’
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। रत्नागिरी और अन्य तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब अरब सागर के बाकी हिस्सों और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
Rainfall(mm) observed at different locations across #Mumbai between 0830 Hrs of yesterday, 23rd June to 0530 Hrs of today, 24th June 2026#MumbaiRains #mumbairains #Monsoon #Monsoon2026 pic.twitter.com/DUf6avQ7BX — India Meteorological Department (@Indiametdept) June 24, 2026
सम्बंधित ख़बरें
विदर्भ में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून! नागपुर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, उमस भरे टॉर्चर से मिली बड़ी राहत
छत्रपति संभाजीनगर में नई जल योजना को मजबूती देने में जुटा प्रशासन, अतिरिक्त पंपों से बढ़ेगी जलापूर्ति क्षमता
‘ऑपरेशन टाइगर’ के तुरंत बाद एक्शन में एकनाथ शिंदे, बागी सांसदों के विकास निधि को हरी झंडी
‘ये जो पब्लिक है ये सब जानती है…’, ऑपरेशन टाइगर पर क्या बोले छगन भुजबल, बताया NCP ऑपरेशन करेगी या नहीं?
लोकल ट्रेन सेवा और यातायात पर असर
बारिश का सबसे ज्यादा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। भारी जलजमाव के कारण ट्रांस हार्बर रेल लाइन पर ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, जिससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के महत्वपूर्ण इलाकों जैसे दादर, बांद्रा, अंधेरी और गिरगांव में सड़कों पर पानी भर जाने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। अंधेरी सबवे और मलाड जैसे निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने के कारण अंडरपास को यातायात के लिए बंद करना पड़ा है, जहां BMC ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है।
#WATCH | Maharashtra | Waterlogging witnessed in parts of the Mumbai city as a result of continuous heavy rainfall since last night. Orange Warning issued for moderate to intense spells of rain in Mumbai, Thane, Raigad, Palghar, and Sindhudurg districts: BMC (Visuals from Dadar… pic.twitter.com/Dk8AyZ6vkK — ANI (@ANI) June 24, 2026
बारिश के चौंकाने वाले आंकड़े
बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में कल सुबह 8.00 बजे से आज सुबह 7.00 बजे के बीच पिछले 24 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। कल्याण, डोंबिवली और करजत जैसे इलाकों में भी पिछले 20 घंटों से लगातार बरसात हो रही है, जिससे वहां की नदियां और नाले उफान पर हैं। सायन हाईवे के पास एवरार्ड नगर सबवे में भारी जलभराव के कारण स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
#WATCH | Maharashtra: Waterlogged railway tracks witnessed at Dadar Station in Mumbai as heavy rainfall continues in the city Mumbai has recorded over 300 mm of rainfall in the last 24 hours as per BMC records between 8.00 am yesterday and 7.00 am today. pic.twitter.com/KgDVc0QvGV — ANI (@ANI) June 24, 2026
यह भी पढ़ें:- IAS Tukaram Mundhe Transfer: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, परभणी के पालक सचिव पद से हटाए गए
क्या है प्रशासन की तैयारी?
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, जलजमाव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए भारी क्षमता वाले पंपों का उपयोग किया जा रहा है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। सायन और गांधी मार्केट जैसे इलाकों में पानी निकालने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने नागरिकों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है।
