मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक की सड़क मरम्मत शुरू, एक सप्ताह में पूरा होगा काम

Mumbai Pune Missing Link: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक से जुड़ी खोपोली की खराब सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। एक सप्ताह में मरम्मत पूरी होने के बाद यात्रियों को सुगम सफर मिलेगा
mumbai pune expressway missing link khopoli road repair
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक से जुड़ी खोपोली की 100 मीटर लंबी सड़क की मरम्मत का काम MSRDC ने शुरू कर दिया है।

  • मरम्मत के पहले चरण में पांच लेन में से दो लेन बंद रखी गई हैं। शेष तीन लेन से यातायात जारी है।

  • सड़क पर गड्ढों और खराबी को देखते हुए इपॉक्सी डामर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा का समय घटाने वाले 'मिसिंग लिंक' से जुड़ी खोपोली की सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल ने खोपोली के पास सौ मीटर लंबे पांच लेन वाले रास्ते की बदहाली को देखते हुए यह कदम उठाया है।

दिवाली के त्योहार के बीच पांच में से दो लेन बंद रखकर इपॉक्सी डामर से सुधार कार्य किया जा रहा है। त्योहार के मौके पर सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ने से वाहन चालकों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन का दावा है कि शेष तीन लेन से यातायात सामान्य बना हुआ है।

mumbai pune expressway missing link khopoli road repair
यवतमाल में फाइनेंस कर्मचारियों का प्रदर्शन, कर्ज वसूली के दौरान सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की मांग

पहले चरण में दो लेन पर काम, फिर बाकी तीन की बारी

मुंबई-पुणे के बीच सफर को सुरक्षित और करीब 30 मिनट तेज करने के लिए एमएसआरडीसी ने 13.3 किलोमीटर लंबे मिसिंग लिंक का निर्माण कर उसे यातायात के लिए शुरू किया है। इस लिंक को जोड़ने वाले खोपोली स्थित पांच लेन के सौ मीटर हिस्से में गड्ढे और खराबी आने के बाद वाहन चालकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक बारिश के मौसम में डामरीकरण संभव नहीं था, इसलिए अब मौसम साफ होते ही यह काम हाथ में लिया गया है।

mumbai pune expressway missing link khopoli road repair
महाराष्ट्र के धाराशिव में दिवाली पर अग्नितांडव, घर में आग लगकर दम घुटने से 6 लोगों की मौत

दिवाली बाद लौटने वालों को मिलेगा राहत भरा सफर

  • वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में दो लेन की मरम्मत का काम सोमवार से शुरू किया गया है।

  • यह काम पूरा होने के तुरंत बाद बाकी बची तीन लेन की मरम्मत शुरू की जाएगी।

  • एमएसआरडीसी का कहना है कि काम भले ही दिवाली के बीच शुरू हुआ हो, लेकिन एक सप्ताह के भीतर इसे पूरी तरह खत्म कर लिया जाएगा।

  • अधिकारियों का भरोसा है कि त्योहार खत्म होने के बाद मुंबई लौटने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को एक चिकनी और सुगम सड़क मिलेग।

  • जिससे सफर में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।