Summer Special Trains: मुंबई-पुणे से घर जाना होगा आसान! रेलवे ने शुरू की 168 समर स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल
Summer Special Trains From Mumbai-Pune: मध्य रेल ने गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए मुंबई और पुणे से वाराणसी, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए 168 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Summer Special Trains Ticket Booking: गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव घर घूमने फिरने जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई, पुणे से 168 और स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ एलटीटी-बनारस के बीच शिक्षक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। शिक्षक विशेष ट्रेन संख्या 01125 एलटीटी से बनारस के लिए 6 मई को और ट्रेन संख्या 01126 बनारस से एलटीटी के लिर 12 जून को चलेगी।
168 समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
मध्य रेलवे ने समर में यात्रा करने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई से चेन्नई, हैदराबाद, संतरागाछी, बनारस, बेंगलुरु और पुणे से गाजीपुर सिटी और संतरागाछी के लिए 168 अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाएगी।
CSMT-चेन्नई-CSMT साप्ताहिक विशेष ट्रेनें
ट्रेन संख्या 01015 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 19 अप्रैल से 7 जून तक प्रत्येक रविवार को 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से प्रस्थान कर उसी दिन रात 11.30 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 01016 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 20 अप्रैल से 8 जून तक प्रत्येक सोमवार को 4 बजे चेन्नई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4.15 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
संभाजीनगर: छावनी के रेजिमेंटल स्कूलों की जर्जर इमारतें घोषित खतरनाक, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश पर लगी रोक
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
संभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
इन ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्दुवाडी, सोलापुर, कलबुरगि , वाडी, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अडोनी, गुंतकल, गूटी, ताड़ीपत्री, येरागुंटला, कडपा, रज़ामपेट, रेनिगुंटा, अराक्कोनम और तिरुवल्लूर होगा। इनकी संरचना 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन है।
CSMT-हैदराबाद-CSMT साप्ताहिक विशेष
ट्रेन संख्या 01011 साप्ताहिक विशेष 23 अप्रैल से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को रात 12.20 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान कर उसी दिन शाम 7.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। 01012 साप्ताहिक विशेष ट्रेन 23 अप्रैल से 9 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को रात 10 बजे हैदराबाद से प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.30 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। इसका ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, पूर्णा, नांदेड़, मुदखेड़, बासर, निजामाबाद, कमारेड्डी, बोलारम और सिकंदराबाद होगा। संरचना 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड्स ब्रेक वैन।
LTT-संतरागाछी-LTT विशेष
ट्रेन संख्या 01041 विशेष शुक्रवार 17 अप्रैल और 24 अप्रैल को एलटीटी मुंबई से 11.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01042 विशेष रविवार 19 और 26 अप्रैल को संतरागाछी से 5.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.30 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। इसका ठहराव ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होगा। संरचना: 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर वैन।
एलटीटी-संतरागाछी-एलटीटी विशेष
01127 विशेष ट्रेन शुक्रवार, 24 अप्रैल और 1 मई को एलटीटी से रात 12.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 7 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। 01128 विशेष ट्रेन शनिवार 26 अप्रैल और 3 मई को संतरागाछी से 3 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 12.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। इनका ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होगा। संरचना: 2 एसी-2 टियर , 9 एसी-3 टियर , 3 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन।
एलटीटी-बनारस-एलटीटी द्विसाप्ताहिक विशेष
01073 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन एलटीटी से (प्रत्येक बुधवार और गुरुवार) 7 मई से 15 जुलाई तक 12:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी। 01074 द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन 8 मई से 17 जुलाई तक (12.06.2026 को छोड़कर) बनारस से (प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार) 5:30 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन दोपहर 4:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
एलटीटी-बनारस-एलटीटी शिक्षक विशेष
01125 शिक्षक विशेष ट्रेन 6 मई को एलटीटी से 12:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी। 01126 शिक्षक विशेष 12 जून को 5.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 4.40 बजे एलटीटी पहुंचेगी। 01073/01074 और 01125/01126 के लिए ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति जंक्शन, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर और सूबेदारगंज होगा। 01073/01074 और 01125/01126 के लिए ट्रेन संरचना 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन होगी।
एलटीटी- बेंगलुरु- एलटीटी साप्ताहिक विशेष
01013 साप्ताहिक विशेष 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को एलटीटी से 11.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन एसएमवी बेंगलुरु 11.45 बजे पहुंचेगी। 01014 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को एसएमवी बेंगलुरु से दोपहर 1.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 1.30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
इसका ठहराव ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, सतारा, कराड, सांगली, मिरज, रामगंगा, घटप्रभा, बेलगावी, लोंडा, धारवाड़, हुब्बलि, हावेरी, हरिहर, दावणगेरे, चिकजाजुर, बिरूर, अरसीकेरे और तुमकुरु होगा।संरचना 1 एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड की ब्रेक वैन होगी।
पुणे-संतरागाछी-पुणे विशेष
01429 विशेष बुधवार, 15 और 22 अप्रैल को 10 बजे पुणे से प्रस्थान कर अगले दिन रात 9 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। 01430 विशेष शुक्रवार 17 और 24 अप्रैल को दोपहर 3.45 बजे संतरागाछी से प्रस्थान कर तीसरे दिन 3.10 बजे पुणे पहुंचेगी। इसका ठहराव दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होगा। संरचना 1 एसी फर्स्ट क्लास, 1 एसी-2 टियर , 3 एसी-3 टियर, 7 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर वैन होगी।
पुणे-संतरागाछी-पुणे
01441 विशेष शुक्रवार 17 अप्रैल और शनिवार 25 अप्रैल को पुणे से 10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। 01442 विशेष रविवार 19 अप्रैल और सोमवार 27 अप्रैल को संतरागाछी से 4:45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 5:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इनका ठहराव दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर होगा। संरचना: 2 एसी-3 टियर, 16 शयनयान श्रेणी , और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन है।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया-रक्सौल स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें टाइम टेबल और रूट चार्ट
पुणे-गाज़ीपुर सिटी-हडपसर द्वि-साप्ताहिक
01431 द्वि-साप्ताहिक विशेष 1 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को 6:40 बजे पुणे से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:05 बजे गाज़ीपुर सिटी पहुंचेगी। 01432 द्वि-साप्ताहिक विशेष 3 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 4:20 बजे गाज़ीपुर सिटी से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 4:20 बजे हडपसर पहुंचेगी। इनका ठहराव दौंड कॉर्ड केबिन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंरिहार जंक्शन होगा। संरचना 1 एसी 2-टियर, 5 एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी , 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 लगेज सह गार्ड ब्रेक वैन होगी।
15 अप्रैल से शुरू होगी ट्रेन टिकट बुकिंग
विशेष ट्रेन संख्या 01429, 01041 और 01441 के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। विशेष ट्रेन संख्या 01015, 01011, 01127, 01073, 01013 और 01431 के लिए बुकिंग दिनांक 15 अप्रैल से शुरू होगी। कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और www.irctc.co.in पर बुकिंग की जा सकती है। शिक्षक विशेष ट्रेन संख्या 01125 के लिए बुकिंग की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
