- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Property Card Digital Update Online 45 Services
मुंबई में प्रॉपर्टी कार्ड प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल, 30 लाख लोगों को राहत
Maharashtra Land Record: मुंबई में प्रॉपर्टी कार्ड में बदलाव की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। 45 प्रकार के आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिससे नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर से राहत मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Property Card Digital Update: मुंबई शहर के निवासियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी कार्ड (मिलकत पत्रिका) में बदलाव की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है।
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की कि अब मुंबई के लगभग 30 लाख संपत्ति धारकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कुल 45 प्रकार के आवेदन अब महज एक क्लिक पर
राजस्व मंत्री ने विधानसभा नियम 47 के तहत जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई की भौगोलिक और प्रशासनिक जटिलताओं के कारण प्रॉपर्टी कार्ड के डिजिटलीकरण में कुछ तकनीकी बाधाएं थीं। इसे दूर करते हुए सरकार ने 45 विभिन्न श्रेणियों के फेरफार (उत्परिवर्तन) के लिए एक विशेष पोर्टल लॉन्च किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
पश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
आकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
इस डिजिटल पहल को राज्य सरकार के ई-गवर्नेस के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आम जनता को पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।
इन प्रमुख कार्यों के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
हस्तांतरण और विरासतः संपत्ति की बिक्री (सेल डीड), वारिस पंजीकरण और उपहार विलेख (गिफ्ट डीड)
वित्तीय लेनदेनः लीज और गिरवी रखना (मॉर्गेज)
सरकारी प्रक्रियाएं: भूमि अधिग्रहण, रोड सेटबैक और आरक्षण संबंधी प्रविष्टियां
पारदर्शिता और गतिः एसएमएस से मिलेगी स्टेटस की जानकारी
मुंबई के 19 राजस्व विभागों को कवर करेगा नया सिस्टम
मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुंबई शहर और उपनगरों की पुरानी व्यवस्था को अब आधुनिक तकनीक से जोड़ दिया गया है। वर्तमान में मुंबई के 19 राजस्व विभागों और 4 नगर नियोजन योजनाओं के तहत आने वाले कुल 27,847 कंप्यूटर जनित प्रॉपर्टी कार्ड नागरिकों के लिए लाइव कर दिए गए हैं।
कैसे करें उपयोग?
नागरिक अपनी संपत्तियों से संबंधित किसी भी बदलाव या जानकारी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय की निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स mahabhumi.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।
जनता के समय और पैसे की बचत
अब तक मुंबई में प्रॉपर्टी कार्ड में मामूली बदलाव के लिए भी नागरिकों को महीनों इंतजार करना पड़ता था और बार-बार राजस्व कार्यालय के दरवाजे खटखटाने पड़ते थे। इस नई प्रणाली से न केवल समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि आम मुंबईकर को एक सशक्त, पारदर्शी और सुलभशासन का अनुभव भी मिलेगा।
यह कदम महाराष्ट्र में डिजिटल गवर्नेस को नई ऊंचाई देने वाला मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल दलालों की भूमिका समाप्त होगी, बल्कि दस्तावेजीकरण में होने वाली मानवीय गलतियों की संभावना भी न्यूनतम हो जाएगी। अब मुंबईकर बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी संपत्ति के रिकॉर्ड अपडेट रख सकेंगे।
ये भी पढ़ें :- नाशिक कांड पर राज ठाकरे का हमला, बोले- सरकार को पहले क्यों नहीं लगी भनक?
भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सिस्टम को जवाबदेह बनाने के लिए एनआईसी पुणे ने epsit-mumc.mahabhumi.gov.in नामक सॉफ्टवेयर विकसित किया है। रइस प्रणाली के माध्यम से नागरिक न केवल घर बैठे आवेदन कर पाएंगे, बल्कि उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति (स्टेटस) क्या है, इसकी जानकारी भी उन्हें सीधे एसएमएस के जरिए मोबाइल पर मिलती रहेगी।
चंद्रशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री
Mumbai property card digital update online 45 services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
May 09, 2026 | 08:13 PMShani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप
May 09, 2026 | 08:11 PMविनेश फोगाट की वापसी पर बढ़ी परेशानी, WFI ने थमाया 15 पन्नों का नोटिस, 26 जून तक खेलने पर लगाई रोक
May 09, 2026 | 08:11 PMसमंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PMतमिलनाडु में ‘विजय राज’ की शुरुआत! कल CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शपथ समारोह
May 09, 2026 | 07:50 PMपश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
May 09, 2026 | 07:47 PMGT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM












