मुंबई में दिवाली पर पटाखे फोड़ने वालों पर पुलिस का एक्शन, 82 FIR दर्ज और 110 लोगों को नोटिस जारी

Bombay High Court: मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर पटाखे फोड़ने पर 82 एफआईआर दर्ज। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के तहत पुलिस और बीएमसी कर रही कार्रवाई।
82 FIRs were registered in Mumbai between November 5 and 11 for bursting firecrackers
बॉम्बे हाईकोर्ट पटाखा प्रतिबंधसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में 5 से 11 नवंबर के बीच पटाखे फोड़ने पर 82 FIR दर्ज, 110 को नोटिस।

  • मालाबार हिल में सबसे ज्यादा 16 और पवई में 11 मामले दर्ज हुए।

  • सार्वजनिक जगहों पर पटाखे फोड़ने पर हाईकोर्ट की रोक, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई।

Mumbai Police Firecrackers Ban Actio: दिवाली के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 5 से 11 नवंबर के बीच प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 82 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि 110 लोगों को नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के दायरे में कारोबारी, रियल एस्टेट डेवलपर, डॉक्टर, केमिस्ट, विद्यार्थी, मजदूर, ड्राइवर और बुजुर्ग समेत विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं।

मालाबार हिल में सबसे ज्यादा 16 मामले दर्ज

पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 16 मामले मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए। इसके बाद पवई में 11, गामदेवी में 7 और धारावी में 6 एफआईआर दर्ज हुईं। माहिम और शिवाजी पार्क में 5-5, जबकि बांद्रा और कुरार में 4-4 मामले सामने आए।

इसके अलावा बांगुर नगर, गोरेगांव, पंत नगर और विक्रोली में 3-3 मामले दर्ज किए गए। दादर, सहार और शाहू नगर में 2-2 तथा आजाद मैदान, कालाचौकी, मानखुर्द, एमआरए मार्ग, एमआईडीसी और नेहरू नगर में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई।

बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

यह कार्रवाई सितंबर में बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से जारी आदेश के तहत की जा रही है। आदेश के अनुसार, 6 अक्टूबर से 4 दिसंबर तक सार्वजनिक सड़कों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे, आतिशबाजी, रॉकेट, लेजर लाइट और हाई-इंटेंसिटी बीम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुंबई पुलिस और बीएमसी मिलकर इस आदेश को लागू कर रहे हैं।

82 FIRs were registered in Mumbai between November 5 and 11 for bursting firecrackers
महाराष्ट्र में छठ पूजा की धूम, मुंबई समेत 60 जगहों पर होंगे आयोजन; जानें पूजा का पूरा शेड्यूल

रॉकेट और हवाई पटाखों पर भी रोक

मुंबई बीएमसी और मुंबई डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने 9 से 25 नवंबर तक शहर में रॉकेट और हवाई पटाखों के इस्तेमाल पर अलग से प्रतिबंध लगाया है।

डीसीपी (ऑपरेशंस) अकबर पठान के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस आयुक्त के आदेश में जुलूसों के दौरान लाउडस्पीकर, साउंड एम्प्लीफायर, म्यूजिक बैंड और हवाई पटाखों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी है।

82 FIRs were registered in Mumbai between November 5 and 11 for bursting firecrackers
मुंबई के KEM अस्पताल में बदहाल व्यवस्था, 11 में से 6 लिफ्ट बंद; प्लास्टर लगे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

रॉकेट से गाड़ियों और इमारत को पहुंचा नुकसान

आजाद मैदान पुलिस ने कालबादेवी में तीन रॉकेट फोड़ने के आरोप में ड्राइवर अविनाश साहा (34) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस के अनुसार, रॉकेट गुजरती गाड़ियों और एक इमारत की दीवार से टकराए।

वहीं, बांद्रा में चेतावनी के बावजूद पटाखे फोड़ने के आरोप में पुष्कराज सिंह (24) के खिलाफ कार्रवाई हुई। मालाबार हिल में केमिस्ट जितेंद्र यादव (25) और पवई में छात्र श्रेयस किरकर (19) को भी प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।