महाराष्ट्र में छठ पूजा की धूम, मुंबई समेत 60 जगहों पर होंगे आयोजन; जानें पूजा का पूरा शेड्यूल

Maharashtra Chhath Puja Special Story: महाराष्ट्र में छठ महापर्व की तैयारियां तेज मुंबई, ठाणे, पुणे समेत कई शहरों में पूजा होगी। जानिए प्रमुख छठ घाट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चार दिनों की परंपराएं।
Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
छठ महापर्व सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई समेत महाराष्ट्र में 60 जगहों पर 15-16 नवंबर को छठ पूजा के आयोजन।

  • 15 नवंबर को शाम 6 बजे संध्या अर्घ्य, 16 नवंबर को सुबह 6:44 बजे उषा अर्घ्य।

  • खरना के बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी।

Maharashtra Chhath Puja preparation: महाराष्ट्र में छठ महापर्व को लेकर उत्तर भारतीय समुदायों में खास उत्साह देखने को मिलता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर राज्य में बसे लोग पूरी श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह त्योहार मनाते हैं।

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नासिक और नागपुर समेत कई शहरों में छठ पूजा के अवसर पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान नदी, तालाब, समुद्र तट और कृत्रिम घाटों पर श्रद्धालु एकत्रित होकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं।

सूर्य उपासना का लोक महापर्व डाला छठ पर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा। यह पर्व सूर्य देव की आराधना का अद्भुत उत्सव है। पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान कर पूर्ण शुद्धता के साथ प्रसाद तैयार कर सायंकाल लौकी, चावल, चने की दाल, सेंधा नमक, घी और रोटी का भोजन कर अगले दिन शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेंगी। तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर नदियों, तालाबों और सरोवरों के घाटों पर आस्था का सागर उमड़ पड़ेगा। चौथे दिन सोमवार की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ व्रत का पारण किया जाएगा। यह चतुर्दिवसीय पर्व कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से आरंभ होकर अगले चार दिनों तक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संतान सुख, संतान की दीर्घायु और कल्याण की कामना से किया जाने वाला यह व्रत लोक आस्था का अनुपम उदाहरण है।

Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
छठ महापर्व फोटो सोर्स- नवभारत

छठ महापर्व का धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा का संबंध सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया से जोड़ा जाता है। छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। इस पर्व में व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व शुद्धता, अनुशासन, त्याग और भक्ति का संदेश देता है।

छठ महापर्व मनाने के 5 प्रमुख कारण

  • भगवान सूर्य की उपासना: सूर्य को ऊर्जा, जीवन और प्रकाश का स्रोत माना जाता है। छठ में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आभार जताया जाता है।

  • संतान की लंबी उम्र: मान्यता है कि छठी मैया की पूजा करने से संतान की रक्षा होती है और उसे सुखी एवं स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

  • परिवार की सुख-समृद्धि: श्रद्धालु परिवार में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना से कठिन व्रत रखते हैं।

  • प्रकृति के प्रति आभार: इस पर्व में सूर्य, जल और धरती की पूजा की जाती है। यह प्रकृति के महत्व को दर्शाता है।

  • मनोकामना और आस्था: धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ छठ व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
छठ महापर्वसोर्स- सोशल मीडिया

छठ घाटों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • जुहू बीच, मद-मार्च, जैसल पार्क, फुलपाड़ा पापरखिंडी डैम और खांदा कॉलोनी तालाब जैसे छठ घाटों पर आयोजकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

  • जुहू तट पर छठ उत्सव महासंघ के अध्यक्ष मोहन मिश्र के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच छठ महोत्सव मनाया जाएगा। बिहारी फ्रंट के संयोजक संजय निरुपम के नेतृत्व में मैथिली व भोजपुरी छठ गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

  • राजनीतिक दलों के नेताओं, फिल्मी सितारों और कलाकारों से छठ घाट गुलजार होंगे, मागाठाणे विधानसभा में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक प्रकाश सुर्वे ने दहिसर से लेकर कांदिवली के बीच कई जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया है।

36 घंटे तक निर्जला व्रत रखेंगी व्रती महिलाएं

व्रती परिवार विधिवत सफाई के बाद स्नान कर प्रसाद निर्माण में जुट जाएंगे। छठ प्रसाद में ठेकुआ, मीठी पूड़ी, खाजा प्रमुख रूप से बनाए जाएंगे। सायंकाल व्रती बिना प्याज-लहसुन का सादा भोजन करती है और भूमि पर शयन करती है। माना जाता है कि यह सातविक भोजन शरीर को शुद्ध करता है और 36 घंटे के निर्जल उपवास के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। मुंबई में बाणगंगा तालाब, शिवाजी पार्क मैदान, जुहू चौपाटी, मढ़-मार्वे-अक्सा बीच और पवई तालाब समेत दर्जनों जलाशयों के किनारे छठ पूजा की जाएगी, पूजा के लिए घाटों पर व्यापक तैयारी की गई है। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी, डाला छठ, छठ पर्व, डाला पूजा आदि नामों से जाना जाता है। मुंबई में छठ पूजा का कार्यक्रम 15 से 16 नवंबर को 60 जगहों पर होने वाला है। पुलिस ने खासतौर से जुहू चौपाटी इलाके में सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किया है।

Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
छठ महापर्व फोटो सोर्स- नवभारत
Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
महाराष्ट्र में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 8 महीने में 2,119 करोड़ रुपये की चपत; रोजाना 8.72 करोड़ की लूट

दूसरा दिन लोहंडा-खरना

छठ पूजा के दूसरे दिन लोहडा-खरना का आता है। इस दिन व्रती महिलाएं पूरा दिन व्रत रखती है और फिर रात के समय खीर प्रसाद ग्रहण करती हैं। खरना के बाद से ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जाता है। छठ व्रत का पारण उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाता है।

Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
छठ महापर्व खरनासोर्स- सोशल मीडिया

तीसरे दिन संध्या अर्घ्य

छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से भी जाना जाता है। संध्या अर्घ्य 15 नवंबर को दिया जाएगा। 15 नवंबर को इस दिन सूर्यास्त शाम 06।00 बजे होगा।

After Kharna, the observing women will observe a 36-hour fast without water
छठ पूजा संध्या अर्घ्यसोर्स- सोशल मीडिया
Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
मालाड में 21.13 करोड़ की ड्रग्स जब्त, मेकअप आर्टिस्ट के घर पर मिला कोकीन का भंडार, साथी समेत दो गिरफ्तार

चौथा दिन उषा अर्घ्य

छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसे उषा अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन व्रती भोर के समय जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाएं छठ व्रत का पारण करती हैं। उषा अर्घ्य 16 नवंबर को दिया जाएगा। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अध्य (सुबह 06.44 बजे) देकर व्रत का पारण किया जाएगा और पर्व का समापन किया जाएगा।

Chhath Puja celebrations to be held at 60 locations across Maharashtra, including Mumbai, on November 15–16
छठ महापर्वफोटो सोर्स- नवभारत

महाराष्ट्र के इन शहरों में होती है विशेष रौनक

मुंबई शहर में जुहू और गोराई, ठाणे में तालाबों और कृत्रिम घाटों, जबकि नवी मुंबई में वाशी और नेरुल में छठ पूजा के आयोजन होते हैं। पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ और उत्तर भारतीय बहुल इलाकों में श्रद्धालु पूजा करते हैं। वहीं, नासिक और नागपुर में स्थानीय तालाबों तथा जलाशयों के किनारे छठ पर्व मनाया जाता है।