Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MNS-MVA ने बिना अनुमति के निकाला ‘सत्याचा मोर्चा’, मुंबई पुलिस ने आयोजकों पर दर्ज की FIR

Satyacha Morcha: मुंबई पुलिस ने MVA और MNS नेताओं पर बिना अनुमति ‘सत्याचा मोर्चा’ निकालने और निषेधाज्ञा उल्लंघन का मामला दर्ज किया। विपक्ष ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 02, 2025 | 04:16 PM

मुंबई में आयोजित सत्याचा मोर्चा में शामिल विपक्ष के नेता (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MVA-MNS Satyacha Morcha FIR: मुंबई पुलिस ने 1 नवंबर रात महा विकास आघाड़ी (MVA) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) द्वारा निकाले गए विरोध मार्च ‘सत्याचा मोर्चा’ के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बिना अनुमति रैली निकालने और मुंबई पुलिस द्वारा जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में की गई है। पुलिस के अनुसार, विपक्षी दलों ने रैली के लिए अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद विरोध मार्च आयोजित किया।

महा विकास आघाड़ी (MVA) का गठन कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा किया गया है, जिसने MNS के साथ मिलकर यह मार्च निकाला था। विपक्षी दलों ने दावा किया था कि मतदाता सूचियों में अनियमितताएं हो रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BMC Mayor Election: 11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया महापौर, चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए सियासी समीकरण

सावधान! मुंबई लोकल में AI से बना फर्जी टिकट लेकर चले तो जाएंगे जेल

मिशन रेबीज: पालतू और आवारा पशुओं की सेहत पर फोकस, टीकाकरण से ही बचाव संभव

IIT Bombay में पसरा मातम, B.Tech स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

उनका आरोप था कि ये अनियमितताएं सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने यह ‘सत्य के लिए मार्च’ आयोजित किया, जिसे ‘सत्याचा मोर्चा’ नाम दिया गया।

नेताओं की मौजूदगी और रैली का मार्ग

यह मार्च दक्षिण मुंबई के फैशन स्ट्रीट से शुरू हुआ था और करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। इस रैली में कई प्रमुख विपक्षी नेता शामिल हुए।

यह भी पढें:- ICC Women’s World Cup Final: नवी मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक को लेकर जारी की गाइडलाइन

इस मोर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट शामिल थे। नेताओं ने सरकार पर निशाना साधने के लिए एक ट्रक पर बनाए गए अस्थायी मंच का इस्तेमाल किया था।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

अधिकारियों ने जानकारी दी कि आजाद मैदान पुलिस थाने में आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन आयोजकों पर ‘अवैध रूप से एकत्रित होने’ और ‘मुंबई पुलिस द्वारा जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन’ करने के आरोप लगाए गए हैं।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में जांच जारी है और वे जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने के लिए रैली से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य खंगाल रही है।

Mumbai police case against mva mns satyacha morcha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 04:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai Police
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.