मुंबई की ‘लेडी ड्रग माफिया’ नाजिया गिरफ्तार, वायरल वीडियो ने खोला पोल, बांद्रा के स्लम से चल रहा था नशे का खेल
Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस की ANC ने 23 वर्षीय नाजिया सैय्यद को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर ड्रग तस्करी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बांद्रा में छापेमारी कर हेरोइन बरामद की।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Lady Drug Mafia Nazia Arrest: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को नशे के चंगुल से मुक्त करने के लिए मुंबई पुलिस की ‘एंटी नारकोटिक्स सेल’ (ANC) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बांद्रा इलाके में सक्रिय एक कुख्यात महिला ड्रग माफिया को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 23 वर्षीय नाजिया मंसूरअली सैय्यद के रूप में हुई है। नाजिया पर बांद्रा सहित मुंबई के कई उपनगरों में नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर सप्लाई करने का आरोप है।
सोशल मीडिया पर वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में नाजिया के अवैध ड्रग्स नेटवर्क की झलक साफ देखी जा सकती थी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर एएनसी की बांद्रा यूनिट ने तुरंत जाल बिछाना शुरू किया। तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने नाजिया की लोकेशन ट्रैक की।
गरीब नगर में आधी रात को छापेमारी
पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि नाजिया बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर झोपड़पट्टी इलाके से अपना सिंडिकेट चला रही है। एएनसी की टीम ने बिना देरी किए इलाके में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर नाजिया को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
NEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- नवी मुंबई: ड्रग तस्करों का नया पैंतरा! नाबालिगों के कंधे पर बंदूक रख कर रहे तस्करी, 12 लाख का गांजा बरामद
बड़े ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हैं तार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नाजिया केवल एक सप्लायर नहीं है, बल्कि वह खुद का एक छोटा नेटवर्क चला रही थी। वह अपने नेटवर्क में शामिल अन्य छोटे तस्करों के जरिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में डिलीवरी करवाती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शुरुआती पूछताछ में पुलिस को संकेत मिले हैं कि नाजिया किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल पुलिस उसकी ‘सप्लाई चैन’ और व्हाट्सएप चैट्स को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे ड्रग्स की खेप कहां से मिल रही थी और उसके ग्राहक कौन-कौन हैं।
