मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 130 से अधिक आरोपी पकड़े; 15.87 करोड़ का नशा जब्त

Mumbai NDPS Action: मुंबई पुलिस के विशेष एंटी-ड्रग अभियान के तहत ₹15.87 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त किए गए। कार्रवाई में 72 नए मामले दर्ज कर 130 से अधिक आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
Mumbai Police's 'Drug-Free' campaign: Narcotics worth ₹15.87 crore seized in 2 days
मुंबई पुलिस ड्रग अभियानसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई पुलिस की एंटी-ड्रग ड्राइव में 130 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई।

  • 15.87 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त, 72 नए मामले दर्ज।

  • 21 वांटेड आरोपी गिरफ्तार, 5 पर मकोका के तहत कार्रवाई।

Anti Narcotics Cell Mumbai Drive: मुंबई को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत मुंबई पुलिस ने 14 और 15 अक्टूबर 2026 को विशेष एंटी-ड्रग अभियान चलाया। ड्रग फ्री मुंबई कैंपेन और केंद्र सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 130 से अधिक आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसा।

अभियान का नेतृत्व मुंबई क्राइम ब्रांच के डिप्टी पुलिस कमिश्नर राजतिलक रौशन और एंटी-नारकोटिक्स सेल की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले की टीम ने किया।

21 वांटेड आरोपी गिरफ्तार, 72 नए मामले दर्ज

दो दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 72 नए मामले दर्ज किए। पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 21 वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा, गैर-जमानती वारंट के आधार पर 40 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। इस तरह अभियान में 130 से अधिक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

15.87 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, एमडी (मेफेड्रोन), हेरोइन, चरस, कोकीन और हाइड्रोपोनिक वीड समेत कुल 46.16 किलोग्राम नशीले पदार्थ बरामद किए।

जब्त नशीले पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 15.87 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा, पुलिस को 9.47 लाख रुपये नकद भी मिले। कार्रवाई के दौरान कोडीन युक्त कफ सिरप की 9,540 बोतलें भी बरामद की गईं।

Mumbai Police's 'Drug-Free' campaign: Narcotics worth ₹15.87 crore seized in 2 days
महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश का रेल संपर्क होगा मजबूत, गोंदिया-जबलपुर दोहरीकरण पर काम तेज

पांच आरोपियों पर मकोका, एक को नासिक जेल भेजा

संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए पांच आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं, एक आरोपी को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक साल के लिए नासिक जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के 20 अवैध मकानों और 145 गैरकानूनी कोठरियों को भी खाली कराया।

Mumbai Police's 'Drug-Free' campaign: Narcotics worth ₹15.87 crore seized in 2 days
3,500 निवासियों को मध्य रेलवे का नोटिस, कुर्ला-ट्रॉम्बे की झुग्गियों पर लटकी तलवार, 30 दिन में खाली करो

जागरूकता अभियान में 1.83 लाख से अधिक लोग शामिल

पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया। अभियान के तहत 9,031 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके जरिए 1.83 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई और जागरूकता अभियान जारी रहेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com