मुंबई में टला अहमदाबाद जैसा हादसा, अमेरिका जा रहा एअर इंडिया प्लेन रास्ते से लौटा, उड़ानें रद्द
Air India Flight: मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI-191 तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के तीन घंटे बाद मुंबई लौट आई, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
- Written By: अक्षय साहू
मुंबई सेअमेरिका जा रहा एअर इंडिया प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Air India Flight Emergency Landing in Mumbai: मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-191 को उड़ान भरने के करीब तीन घंटे बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस मुंबई लौटना पड़ा। यह घटना बुधवार को हुई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि खराबी किस वजह से हुई थी। इसके एक बार लोगों के मन में अहमदाबाद विमान हादसे की यादें ताजा हो गई।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से रात 1:15 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान के तीन घंटे बाद पायलट और प्लेन के क्रू को किसी तकनीकी समस्या की आशंका हुई, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को मुंबई वापस लाया गया। लैंडिंग के बाद इस विमान को जांच के लिए सर्विस से बाहर कर दिया गया। इस वजह से AI-191 (मुंबई-नेवार्क) और AI-144 (नेवार्क-मुंबई) दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं।
एअर इंडिया ने जारी किया बयान
एअर इंडिया ने इसे लेकर बयान जारी किया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई में फंसे यात्रियों के लिए होटल और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई है। वहीं नेवार्क में मौजूद यात्रियों को स्थिति की जानकारी दे दी गई है और उनके लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
‘आत्म सम्मान गया तो बचती है सिर्फ जिंदा लाश’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर करारा तंज
‘अग्नि परीक्षा’, उद्धव के वफादार हो तो जीवित पिता का पिंडदान करो, सुषमा अंधारे की कृष्णा अष्टिकर को चुनौती
Mumbai BEST Strike: हड़ताली बेस्ट कर्मचारियों पर MESMA के तहत एक्शन की तैयारी; पथराव के लिए होगा FIR
पिछले कुछ दिनों में एअर इंडिया के प्लेन साथ हुई तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले एअर इंडिया की AI-315 फ्लाइट, जो हांगकांग से दिल्ली आ रही थी, उसमें गुरुवार सुबह उड़ान से पहले एक तकनीकी दिक्कत आई। इस दौरान विमान के एक हिस्से को रिसेट किया गया। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान सुबह 8:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी वजहों से इसमें देरी हुई और यह करीब 11:30 बजे रवाना हुआ।
इसके अलावी यह वही विमान है जिसमें 18 दिन पहले भी तकनीकी खराबी सामने आई थी। उस समय यह अमृतसर से बर्मिंघम (इंग्लैंड) जा रहा था, और लैंडिंग से पहले इसकी रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई थी। पायलट ने सावधानी बरतते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी।
यह भी पढ़ें: केरल में राष्ट्रपति मुर्मु के चॉपर की लैंडिंग के समय धंस गया हेलीपैड, हेलिकॉप्टर को लगाना पड़ा धक्का
फ्लाइट के इंजन से टकराया पक्षी
इसके अलावा एअर इंडिया की कोलंबो से चेन्नई आ रही फ्लाइट के इंजन से मंगलवार को एक पक्षी टकरा गया (बर्ड हिट), जिससे विमान को नुकसान पहुंचा।
चेन्नई एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, लैंडिंग के समय पक्षी इंजन से टकराया, जिससे उसमें से आवाजें आने लगीं। पायलट ने तुरंत फ्लाइट को सुरक्षित चेन्नई एयरपोर्ट पर उतार लिया। सुरक्षा के तहत एयरलाइन ने चेन्नई से कोलंबो जाने वाली वापसी उड़ान को रद्द कर दिया है।
