Maharashtra: न्यू ईयर की रात मुंबई पुलिस सख्त, 333 ड्रंक ड्राइविंग पर कार्रवाई
Drunk And Drive: न्यू ईयर की रात मुंबई पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर 46 हजार से ज्यादा वाहनों की जांच की। ड्रंक ड्राइविंग के 333 मामलों सहित ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
ड्रंक एंड ड्राइव (सौ. AI Generated )
Mumbai News In Hindi: मुंबई पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने न्यू ईयर की रात (31 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026) मुंबई के विभिन्न इलाकों में, सड़क सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया।
इन टीमों ने नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग, मोटरसाइकिल से स्टंट करने और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की है। मुंबई पुलिस ने रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक करीब 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।
शहर भर में 107 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी लगाई गई, जहां ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच की गई। कुल 46,143 वाहनों की सघन जांच हुई, जिससे कई संभावित जोखिमों को समय पर पकड़ा गया। इस अभियान में नशे में चाहन चलाने (ड्रंक ड्राइविंग) पर विशेष सख्ती बरती गई है।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
कुल 333 चालकों के खिलाफ की गई कार्रवाई
कुल 333 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो पिछले साल (283 मामले) की तुलना में 18% अधिक है। पुलिस की व्यापक जाल और निरंतर जांच के कारण ही यह संख्या सामने आई। जो वास्तव में अधिक सतर्कता का परिणाम है।
ठाणे में 311 और नवी मुंबई में 266 ड्रंक ड्राइविंग के मामले दर्ज हुए, जो पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में सुरक्षा अभियान की सफलता को दशति है, ट्रैफिक पुलिस ने तेज रफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग, स्टंट और अन्य यातायात नियम अल्लंघनों पर भी कड़ी कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: 802 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का शक, विनजो की सहायक कंपनी पर कार्रवाई
अन्य में शामिल थे
- उल्लंघनों ट्रैफिक रोकने पर 2,800+ चालान
- बिना हेलमेट के 1,900-चालान
- तेज गति से 842 चालान
- मोबाइल फोन यूज करते हुए 109 चालान
