सैन्यकर्मी ही करता था नौसेना आवासीय परिसर में चोरी, कप परेड पुलिस चोरी की बाइक लातूर ले जाते पकड़ा
Mumbai Crime News: मुंबई की कफ परेड पुलिस ने 31 वर्षीय सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया, जिसने नौसेना आवासीय परिसर से दो महंगी मोटरसाइकिलें चोरी की। गाड़ियां बरामद, आरोपी दो दिन पुलिस हिरासत में।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Navy Personnel Arrested For Theft: मुंबई के अति-सुरक्षित नौसेना आवासीय परिसर से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से सबको हैरान कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक सैन्यकर्मी ही है।
मुंबई के नौसेना आवासीय परिसर से दो महंगी मोटरसाइकिलों की चोरी करने आरोप में कफ परेड पुलिस ने 31 वर्षीय सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हार्ले डेविडसन X400 और रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक चोरी की थी। चोरी की घटनाएं 21 अक्टूबर को सामने आईं, जब वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई।
ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स से सीखी तकनीक
पुलिस ने बताया कि आरोपी को परिसर में प्रवेश की कोई वैध अनुमति नहीं थी। उसने ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स के जरिए लक्जरी बाइक्स के इग्निशन सिस्टम को बायपास करने की तकनीक सीख रखी थी।
सम्बंधित ख़बरें
फ्लैट और निवेश के नाम पर 56 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इंदौर में महिला से मंगलसूत्र लूट का खुलासा, 2 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार, 4 लाख का माल बरामद
गड़चिरोली: आरमोरी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.20 लाख का माल जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार
संभाजीनगर में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई: सालभर में 2372 केस दर्ज, 4.83 करोड़ का माल जब्त, 41 भट्टियां ध्वस्त
आरोपी ड्यूटी से छुट्टी लेकर रात 10 से 10:30 बजे के बीच परिसर में घुस जाता और साधारण औजारों से ताले तोड़कर बाइक्स चोरी कर ले जाता। चोरी की मोटरसाइकिलों को लातूर ले जाते हुए पकड़ा गया।
आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
पुलिस ने चोरी की दोनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। हिरासत के दौरान पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हाल के महीनों में नौसेना क्षेत्र से हुई अन्य प्रीमियम मोटरसाइकिलों की चोरी से आरोपी का कोई संबंध है।
यह भी पढ़ें:- 1 नवंबर को एक साथ दिखेंगे उद्धव-राज और शरद पवार, मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ करेंगे ‘प्रहार’
कफ परेड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है क्योंकि नौसेना आवासीय परिसर में सुरक्षा सबसे प्रमुख होती है। आरोपी की तकनीकी चतुराई और रात के समय चोरी की रणनीति को देखते हुए यह आवश्यक है कि ऐसे मामलों की जांच तेजी से हो।
