-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Fake Voter Rally Maharashtra Uddhav Raj Thackeray Sharad Pawar
1 नवंबर को एक साथ दिखेंगे उद्धव-राज और शरद पवार, मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ करेंगे ‘प्रहार’
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra में फर्जी वोटरों के खिलाफ विपक्ष 1 नवम्बर को मुंबई में विशाल रैली निकालेगा। उद्धव और राज ठाकरे साथ दिखेंगे, रैली में शरद पवार, कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे।

राज ठाकरे, शरद पवार व उद्धव ठाकरे (डिजाइन फोटो)
Opposition Rally In Mumbai: महाराष्ट्र में फर्जी वोटरों को लेकर अब विपक्ष ने 1 नवम्बर को विशाल रैली निकालने का ऐलान किया है। इस रैली में एक बार फिर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ नजर आएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को अपने शिवतीर्थ आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई।
इस मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि यह लड़ाई महाराष्ट्र के फर्जी वोटरों का पर्दाफाश करने के लिए आयोजित की गई है।
महाराष्ट्र में 96 लाख फर्जी वोटर्स
राज ने आगे कहा कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की आवाज मुंबई की सड़कों से दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए, उन्होंने अपने नेताओं को आदेश दिया कि मुंबई में एक ऐसी रैली निकाली जाए जो न भूतो न भविष्यति हो, यानी जो पहले कभी नहीं हुआ हो और भविष्य में भी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
सिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
महाराष्ट्र में करीब 96 लाख फर्जी वोटर्स है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के नेताओं ने राज्य चुनाव आयोग से मिल कर ज्ञापन दिया, कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। हम लोगों ने सड़कों पर उत्तर कर इसके खिलाफ आवाज को उठाने का फैसला किया है। मनसे प्रमुख ने कहा कि यह सही वोटरों को उनका हक दिलाने के लिए सत्य की लड़ाई है।
दोनों भाई एक साथ नजर आएंगे
इस मार्च में दोनों ठाकरे भाई उद्धव और राज एक साथ नजर आएंगे। इस ठाकरे पॉवर का दम नजर आएगा। यह रैली हिन्दू जिमखाना मरीन लाइन्स से दोपहर एक बजे शुरू होकर आजाद मैदान में समाप्त होगा।
शरद पवार भी होंगे शामिल
शिवसेना (यूबीटी) सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि इस मार्च का नेतृत्व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे करेंगे।
यह भी पढ़ें:- शिंदे ने खाेला शिकायत का पिटारा, दिल्ली में मोदी-शाह के साथ डेढ़ घंटे की मीटिंग, PM बोले- सब्र करो
राउत ने आगे कहा कि इस मार्च में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। संजय राउत ने कहा कि अगर चुनाव आयोग हमारे सामने कोई चुनौती रखता है, तो हम उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।
शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता ने भी शनिवार को मनसे प्रमुख से शिवतीर्थ पर जाकर मुलाकात की। इस रैली में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार, शेकाप, सीपीआई, सीपीआई के साथ-साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।
Fake voter rally maharashtra uddhav raj thackeray sharad pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Drone Attack: रूस के कार्गो शिप नदेज्दा पर भीषण ड्रोन हमला, तीन क्रू मेंबर घायल, जहाज में लगी भीषण आग
Aug 04, 2026 | 05:25 PMडॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
Aug 04, 2026 | 05:24 PMआगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Aug 04, 2026 | 05:22 PMASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
Aug 04, 2026 | 05:21 PMIndia Post Recruitment 2026: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर्मचारी करें आवेदन
Aug 04, 2026 | 05:17 PMअब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
Aug 04, 2026 | 05:13 PMदेवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
Aug 04, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














