दक्षिण मुंबई के नेवी डॉकयार्ड में देर रात आग, गेटवे ऑफ इंडिया के सामने मची अफरा-तफरी
South Bombay के कोलाबा स्थित नेवी डॉकयार्ड के ‘सर्वे यार्ड’ में गुरुवार रात आग लग गई। दमकल और नौसेना की टीमों ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई नेवी डॉकयार्ड फायर मामला (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Navy Dockyard Fire Incident: दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित नौसेना डॉकयार्ड में गुरुवार रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रात करीब 10.15 बजे परिसर के अंदर मौजूद ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में लगी। यह स्थान गेटवे ऑफ इंडिया के सामने बताया जा रहा है, जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में भी हलचल देखी गई।
#BREAKING: Fire reported inside a facility at the Naval Dockyard in Mumbai. No casualties reported. Indian Navy sources tell me fire has been brought under control. More details are awaited. Navy likely to issue a statement soon. pic.twitter.com/TOTync0OAd — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 12, 2026
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
नवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
तुरंत शुरू हुआ राहत और बचाव अभियान
सूचना मिलते ही नौसेना अधिकारी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से किए गए और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें :- गोंदिया की उस फाइल में क्या था? अजित पवार प्लेन क्रैश में नया मोड़, नाना के बयान से पटेल पर मुड़ी शक की सुई!
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आग की लपटों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
