गर्मी से राहत की उम्मीद, मौसम विभाग ने मुंबई-ठाणे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया
Mumbai Monsoon Arrival Rain Alert: मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अगले हफ्ते मानसून की एंट्री होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मानसून आगमन अपडेट (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Monsoon Arrival Rain Alert News: तेज गर्मी और उमस से परेशान मुंबई वासियों को जल्द बारिश की फुहारों गिरने से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले एक सप्ताह में मानसून की एंट्री हो सकती है।
आज रविवार से मुंबई और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मुंबई सहित पूरे राज्य भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में रविवार से अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पालघर और ठाणे जिलों के लिए भी रविवार को हल्की बारिश और सोमवार को गरज के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
मंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना
यह अलर्ट कोकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी दिया गया है। सोमवार और मंगलवार को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून का दूसरा लॉन्ग टर्म फोरकास्ट जारी किया है। इसके अनुसार जून से सितंबर 2026 तक चार महीने के मौसम के दौरान पूरे देश में सिर्फ 90 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इसे सामान्य से कम माना जाता है।
ये भी पढ़ें :- Delhi Mumbai Terror Module: दिल्ली-मुंबई में हमले की कथित साजिश का दावा, मुंबई से दो संदिग्ध गिरफ्तार
किसानों और जल प्रबंधन पर रहेगी नजर
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून सामान्य से कम रहता है तो इसका असर कृषि उत्पादन और जल भंडारण पर पड़ सकता है। हालांकि, क्षेत्रवार वर्षा वितरण की स्थिति आने वाले महीनों में स्पष्ट होगी। फिलहाल मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि जल्द ही बारिश की शुरुआत होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
