मुंबई में घर का सपना होगा सच! बांद्रा और वर्ली समेत MHADA के 3 रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
Mumbai MHADA Redevelopment: मुंबई में म्हाडा की तीन बड़ी परियोजनाओं आदर्श नगर, बांद्रा रिक्लेमेशन और SVP नगर के पुनर्विकास का रास्ता साफ हो गया है। 10,000+ परिवारों को नए घर मिलेंगे।
- Written By: आकाश मसने
म्हाडा (सोर्स: सोशल मीडिया)
MHADA New Flats In Mumbai: मुंबई में 3 रीडेवलपमेंट परियोजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। इनमें आदर्श नगर, बांद्रा रिक्लेमेशन और सरदार वल्लभभाई पटेल नगर (SVP) का समावेश है। महाराष्ट्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने इनके रीडेवलपमेंट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना के फ्लैट धारकों को बसाने के बाद बाकी बचे घरों को लॉटरी के जरिए आम जनता को बेचे जाएंगे।
क्या है पूरा प्रोजेक्ट और किसे मिलेगा फायदा?
वर्ली के म्हाडा कॉलोनी आदर्श नगर, बांद्रा के बांद्रा रिक्लेमेशन और अंधेरी पश्चिम के एसवीपी नगर का रीडेवलपमेंट का काम रुका हुआ है। मोतीलाल नगर रीडेवलपमेंट की तरह ही निजी डेवलपर कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट एजेंसी को नियुक्त करने का फैसला किया गया है। इन तीनों परियोजनाओं का प्रस्ताव मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया था। राज्य सरकार की एक हाई-लेवल कमेटी ने इन तीनों परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद म्हाडा ने मंगलवार को तीनों परियोजनाओं के निर्माण के लिए तीन अलग-अलग टेंडर जारी किए। इन परियोजनाओं के काम के लिए निजी डेवलपर को नियुक्त किया जाएगा।
5 हजार करोड़ से ज्यादा मिलेगा राजस्व
रीडेवलपमेंट परियोजना के तहत 10 हजार से ज्यादा फ्लैट होल्डर्स को फिर से बसाया जाएगा। इसमें म्हाडा के मुंबई बोर्ड को नीलामी के लिए भी घर मिलेंगे, जिससे 5 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
अमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
कंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
11 मई तक चलेगी टेंडर प्रक्रिया
म्हाडा (MHADA) अधिकारियों के अनुसार इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। टेंडर जमा करने का काम आज बुधवार से शुरू होगा। इसकी अंतिम तारीख 11 मई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद डेवलपर को नियुक्त किया जाएगा, उसके बाद नियुक्त डेवलपर के जरिए परियोजना का प्लान तैयार किया जाएगा। प्लान को मंजूरी मिलने के बाद ही रीडेवलपमेंट का काम शुरू होगा।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Weather: मुंबई में गर्मी का सितम, क्या विदर्भ में होगी बारिश? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
फ्लैट धारकों को मिलेंगे बड़े घर
मुंबई के आदर्श नगर के 863 फ्लैट धारकों को फिर से बसाया जाएगा। यहां फ्लैट धारकों को 800 से 2500 वर्ग मीटर के घर दिए जाएंगे। बांद्रा रिक्लेमेशन में 4 हजार से ज्यादा फ्लैट धारकों को भी बड़े घर दिए जाएंगे। इन तीनों परियोजनाओं से मुंबई बोर्ड को बड़ी संख्या में घर मिलेंगे।
