Mumbai Metro Line-9 का उद्घाटन 7 अप्रैल को तय, अधूरी तैयारियों पर उठे सवाल
Mumbai Metro Line-9 का उद्घाटन 7 अप्रैल को प्रस्तावित है, लेकिन अधूरे काम और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लगातार बदलती तारीखों से यात्रियों में असंतोष बढ़ा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Metro Line-9 Inaugration: मीरा-भाईंदर क्षेत्र के यात्रियों के लिए दहिसर-काशीगांव मेट्रो लाइन-9 का इंतजार एक बार फिर निराशा में बदलता दिख रहा है।
लंबे समय से अधूरी तैयारियों और बार-बार बदलती तारीखों के बीच अब इस मेट्रो सेवा का उद्घाटन 7 अप्रैल सुबह 11 बजे तय किया गया है। हालांकि अधिकारियों के अनुसार मेट्रो का पहला चरण तैयार बताया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
काशीगांव, मीरा गांव और पेनकरपाड़ा जैसे स्टेशनों पर अभी भी कई जरूरी काम अधूरे हैं। बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े इंतजाम पूरी तरह से तैयार नहीं दिख रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
Mumbai Metro Line-9 के उद्घाटन की तारीख बदलने से बढ़ा असंतोष
मेट्रो उद्घाटन की तारीख पहले 3 अप्रैल, फिर 6 अप्रैल और अब 7 अप्रैल तय की गई है। लगातार तारीख बदलने से यात्रियों में असंतोष बढ़ गया है। माना जा रहा है कि नेताओं की व्यस्तता के कारण उद्घाटन में देरी हो रही है।
राजनीतिक श्रेय की होड़
इस परियोजना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के बीच श्रेय लेने की होड़ देखी जा रही है। शहर में पोस्टर और बैनरों के जरिए राजनीतिक प्रदर्शन भी तेज हो गया है।
यात्रियों को बड़ी उम्मीदें
Mumbai Metro Line-9 को मीरा-भाईंदर और मुंबई को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। इसके शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है और सड़क पर ट्रैफिक जाम कम होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में प्रदूषण पर सियासत तेज, BJP पार्षद ने RMC प्लांट हटाने की उठाई मांग
जल्दबाजी बन सकती है परेशानी
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मेट्रो सेवा बिना पूरी तैयारी के शुरू की जाती है, तो यह यात्रियों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही सेवा शुरू की जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिल सके।
