Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई मेट्रो बनी शूटिंग के लिए हॉटस्पॉट, लाइन 2B से हुई लाखों की कमाई; जानें कैसे बढ़ रहा है मेट्रो का खज़ाना

Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो लाइन 2B पर पहली बार कमर्शियल शूटिंग से MMRDA को ₹20.35 लाख का राजस्व मिला है। विज्ञापन और फिल्म शूटिंग के जरिए मेट्रो अपनी 'नॉन-फेयर बॉक्स' आय को बढ़ा रही है।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
Updated On: Apr 22, 2026 | 07:12 PM

मुंबई मेट्रो लाइन 2B पर व्यावसायिक विज्ञापन शूटिंग का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Metro Shooting Revenue: देश की आर्थिक राजधानी में लाखों लोगों के आवागमन का सुगम साधन बनी मुंबई मेट्रो में नॉन-फेयर बॉक्स (किराया के अतिरिक्त आय) नीति को भी बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में शुरू हुई मेट्रो लाइन 2 बी में शूटिंग के माध्यम से भी मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) को आर्थिक लाभ शुरू हुआ है। मुंबई मेट्रो लाइन 2B पर पहली बार व्यावसायिक विज्ञापन शूटिंग हुई। इसे मुंबई की मेट्रो प्रणाली के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

मंडाले मेट्रो स्टेशन पर फिल्मांकन

मेट्रो 2 बी के मंडाले मेट्रो स्टेशन तथा संचालित मेट्रो ट्रेन के भीतर की गई फिल्मांकन किया गया। एमएमएमओसीएल की ‘प्रिमाइसेस हायरिंग पॉलिसी फॉर इवेंट्स’ (फिल्म और विज्ञापन शूटिंग सहित) के अंतर्गत इस पहल को लागू किया गया। इस पहल से 20.35 लाख (जीएसटी सहित) का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसे एमएमआरडीए के नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू (NFBR) को बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

प्राधिकरण यात्री किराए के अतिरिक्त फिल्मों की शूटिंग एवं अन्य विज्ञापन अधिकार के माध्यम से अपनी आय बढ़ाना चाहता है। इससे किराया-आधारित आय पर निर्भरता धीरे-धीरे कम होगी। इसके पहले भी मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में शूटिंग के लिए स्थान उपलब्ध कराने के अतिरिक्त आय हुई है। वित्तीय वर्ष 2024–25 में 20.41 लाख, वित्तीय वर्ष 2025–26 में 25.96 लाख और वर्ष 2026–27 में अब तक 20.35 लाख रुपए की आय शूटिंग से हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में 10 जून तक गाड़ी धोने पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना, जानें क्यों लिया ये फैसला

गोंदिया: एचपीवी टीकाकरण पर पालकों में असमंजस और विरोध, 1143 शिविरों के बावजूद लक्ष्य से पीछे स्वास्थ्य विभाग

चंद्रपुर में पशुसंवर्धन किसान क्रेडिट कार्ड से पशुपालकों को 3 लाख तक ऋण, नियमित भुगतान पर शून्य ब्याज का लाभ

भंडारा में पहली डिजिटल जनगणना की तैयारी; 1 मई से शुरू होगा पंजीकरण, नागरिकों को किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं

नॉन-फेयर बॉक्स से 81 करोड़ की आय

नॉन-फेयर बॉक्स रेवेन्यू के अन्य स्रोतों के तहत दूरसंचार सेवाएं, मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों पर विज्ञापन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधाएं, स्टेशनों पर कियोस्क, व्यावसायिक फिल्म/विज्ञापन शूटिंग के अलावा स्टेशन नामकरण और ब्रांडिंग अधिकार दिया जाता है। पिछले वर्ष नॉन-फेयर बॉक्स राजस्व से लगभग 81 करोड़ की आय हुई है।

राजस्व सृजन के अलावा, यह पहल मेट्रो प्रणाली को एक सशक्त ‘अर्बन मीडिया और क्रिएटिव प्लेटफॉर्म’ के रूप में भी स्थापित कर रही है। आधुनिक वास्तुकला, उच्च स्तर की स्वच्छता और परिचालन दक्षता के कारण मुंबई मेट्रो फिल्म, विज्ञापन और डिजिटल कंटेंट निर्माण के लिए एक आकर्षक स्थान बनकर उभर रही है।

यह भी पढ़ें:- मुंबई-रीवा के बीच अब दौड़ेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को किया रेगुलर, चेक करें नया शेड्यूल

किफायती परिवहन सेवा

एमएमआरडीए के आयुक्त एवं महा मुंबई मेट्रो के अध्यक्ष डॉ संजय मुखर्जी ने कहा कि यह पहल एमएमआरडीए की भविष्य उन्मुख, आर्थिक रूप से सुदृढ़ और बहुउद्देश्यीय मेट्रो प्रणाली विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यात्री किराए के अतिरिक्त आय बढ़ाने वाली ऐसी पहलों के माध्यम से हम एक आर्थिक रूप से सुदृढ़ प्रणाली विकसित कर रहे हैं, जो किफायती परिवहन सेवा प्रदान करने के साथ-साथ अधिक समृद्ध और एकीकृत यात्री अनुभव देने में सहायक होगी।

Mumbai metro line 2b shooting revenue mmrda non fare box income growth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Metro Service
  • MMRDA
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.