मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
Mumbai Metro Line 2B: मुंबई मेट्रो लाइन 2B के दूसरे और तीसरे चरण का काम तेज़ी से जारी है, जो बीकेसी बुलेट ट्रेन, मोनोरेल और लोकल रेल नेटवर्क के साथ मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र
Mumbai Metro (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Metro Phase 2 And 3: मुंबई मेट्रो लाइन-2B का पहला चरण शुरू होने के साथ दूसरे और तीसरे फेज का काम भी फ़ास्ट ट्रैक पर शुरू है। यह बहुद्देश्यीय मेट्रो भविष्य में बीकेसी स्थित बुलेट ट्रेन से लेकर मोनो और उपनगरीय स्टेशनों को जोड़ने वाली है। रविवार को सेंट्रल रेलवे कॉरिडोर पर मेट्रो लाइन 2 बी पर महत्वपूर्ण स्टील स्पैन लॉन्च हुआ। एमएमआरडीए ने मुंबई मेट्रो लाइन 2 ब परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, कुर्ला और तिलक नगर स्टेशनों के बीच सेंट्रल रेलवे हार्बर लाइन पर स्टील कॉम्पोजिट स्पैन की लॉन्चिंग की।
सेंट्रल रेलवे कॉरिडोर पर स्पैन की लॉन्चिंग
यह कार्य परियोजना के फेज III (सारस्वत नगर से चेंबूर) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके पूर्ण होने पर, यह लाइन उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम मार्गों को जोड़ते हुए मुंबई में संपर्क को मजबूत करेगी, जिससे यात्रा अधिक सुगम और निर्बाध होगी। कुर्ला (पूर्व) के पास पियर P663 और P664 के बीच व्यस्त CSMT-पनवेल हार्बर लाइन को पार करते हुए एक महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज स्पैन का निर्माण और लॉन्चिंग की गई।
स्पैन हैदराबाद में निर्मित
यह स्पैन हैदराबाद में बनाया गया है। 41.5 मीटर लंबाई व 11 मीटर चौड़ाई का लगभग 178 मीट्रिक टन वजन के इस गर्डर को हैदराबाद से मुंबई लाकर साइट के पास असेंबल कर लॉन्च किया गया। टैंडम लिफ्टिंग के लिए 500 टन क्षमता वाले दो टायर-माउंटेड क्रेन लगाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
युवती के फोटो वायरल कर बदनामी, जबरन विवाह की धमकी देने पर मामला दर्ज
मेट्रो लाइन 2B प्रोजेक्ट के बारे में
मेट्रो 2 बी का पहला चरण (मानखुर्द के मांडले से चेंबूर के डायमंड गार्डन) की शुरुआत 8 अप्रैल से हो चुकी है। 5.38 किलोमीटर लंबा यह खंड पूर्वी उपनगरों को जोड़ता है। फेज-II डीएन नगर (अंधेरी) से सारस्वत नगर तक 7.53 किमी लंबा है। इसमें 6 स्टेशन हरे राम हरे कृष्ण मंदिर, प्रेम नगर,इंदिरा नगर, नानावटी स्टेशन, खीरा नगर और सारस्वत नगर हैं। इस चरण को सितंबर 2026 तक पूरा करने का प्लान है।
फेज III- बांद्रा से चेंबूर
मेट्रो 2 बी के फेज 3 की लंबाई 10.03 किमी है। इनमें बांद्रा, आईटीओ, आईएलएंडएफएस,एमटीएनएल,एसजी बर्वे मार्ग, कुर्ला (पूर्व), पूर्व द्रुतगती महामार्ग
चेंबूर सहित 8 स्टेशन हैं। इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
आइकॉनिक ब्रिज
मेट्रो 2 बी मार्ग पर बांद्रा रेल्वे ओवर ब्रिज पर एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टेड ब्रिज, वाकोला नाला पर आइकॉनिक ब्रिज और बीकेसी में मिठी नदी पार करने वाला बैलेंस्ड कैंटिलीवर ब्रिज बन रहा है।
ये भी पढ़े: नवराष्ट्र डिजिटल इन्फ्लुएंसर समिट: पुणे में सजेगा डिजिटल सितारों का मेला, 25 कैटेगरी में मिलेगा सम्मान
इंटरचेंज कनेक्टिविटी
मेट्रो लाइन 2ब पर कई प्रमुख परिवहन प्रणालियों के साथ निर्बाध कनेक्टिविटी होगी। डीएन नगर पर मेट्रो लाइन 1, मेट्रो लाइन 3 (बीकेसी – आईटीओ),मेट्रो लाइन 4 (ईईएच – सिद्धार्थ कॉलोनी), चेंबूर पर मुंबई मोनोरेल (वीएनपी और आरसी मार्ग), मानखुर्द पर हार्बर लाइन, बांद्रा मेट्रो स्टेशन पर वेस्टर्न लाइन, कुर्ला (पूर्व) मेट्रो स्टेशन पर मुख्य रेल लाइन, कुर्ला (पूर्व) मेट्रो स्टेशन पर एलटीटी स्टेशन के साथ मेट्रो लाइन 2B के आईएलएंडएफएस स्टेशन को भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना “अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन” के बीकेसी टर्मिनल स्टेशन से जोड़ने का प्रस्ताव है। यह कॉरिडोर मेट्रो लाइन 2A का दक्षिणी विस्तार भी है। मेट्रो, रेल, मोनोरेल और बस नेटवर्क के बीच निर्बाध मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी होगी।
आयुक्त ने माना रेलवे आभार
मेट्रो 2 बी स्पैन की सफल लॉन्चिंग के लिए एमएमआरडीए आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने रेलवे का आभार मानते हुए कहा कि “सक्रिय रेलवे कॉरिडोर पर कार्य करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है और इसके लिए उच्च स्तर की सावधानी और समन्वय की आवश्यकता होती है। रेलवे अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए सीमित समय ब्लॉक के भीतर कार्य पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। मेट्रो लाइन 2B की समयबद्ध प्रगति और शीघ्र संचालन के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
