2032 में बदलेगी मुंबई की तस्वीर, CM Fadnavis ने पेश की विशाल परिवहन योजना
CM Devendra Fadnavis ने 2032 तक मुंबई को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सिटी बनाने के लिए 360 कनेक्टिविटी, पाताल लोक सुरंग नेटवर्क, एसी लोकल और मेट्रो विस्तार जैसी मेगा योजनाओं का रोडमैप पेश किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहरों की श्रेणी में लाने के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके लिए 360 कनेक्टिविटी योजना बनाई गई है। जो साल 2032 तक पूरी हो जाएगी।
एक पाताल लोक यानी सुरंगों का नेटवर्क होगा, जो पूरे एमएमआर क्षेत्र को जोड़ेगा। सभी लोकल ट्रेनें वातानुकूलित होंगी और साल 50 किमी मेट्री की सौगात मुंबई वासियों को मिलेगी। इससे न केवल ट्रैफिक से आजादी मिलेगी बल्कि एक ही एप पर हर यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लाभ उठा सकेंगे।
नई व्यवस्था मौजूदा सड़कों के समानतिर चलेगी और बढ़ते मेट्रो कॉरिडोर इस योजना को पूरा करेंगे। बीएमसी चुनाव से पहले युवाओं और महिलाओं को जोड़ने के लिए सोमवार को वलीं डोम में भाजपा का इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइटेड नेशंस (आईआईएमयूएन) के यूथ कनेक्ट सत्र का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक कॉलेज के छात्रों को सीएम फडणवीस ने संबोधित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
सुरंगों का विशाल भूमिगत नेटवर्क
उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में मुंबई की तस्वीर अलग होगी। मुंबई से भार्गवर कोस्टल रोड, अटल सेतु, शिबड़ी-वली कनेक्टर, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना ठाणे-बोरीवली प्रोजेक्ट, मेट्रो रेल परियोजना, रो-रो सेवा, वॉटर टेक्सी जैसी परियोजनाओं से प्रगति के द्वार खुलेंगे।
सीएम फडणवीस ने बताया कि ‘मुंबई वन’ नाम की एकीकृत ऐप लॉन्च किया गया है। यह लोकल ट्रेन, मेट्रो ट्रेन और बेस्ट बसों के लिए एक ही टिकट की सुविधा देगा, सीएम फडणवीस ने बताया कि हमारी सरकार मुंबई में भीड़भाड़ कम करने के लिए सुरंगों का एक विशाल भूमिगत नेटवर्क बना रही है।
नियोजित मुरण ग्रिड शहर को कई दिशाओं में एक-दूसरे से जोड़ेगा। हम शहर में पूरी तरह से भीडभाड कम करने के लिए सुरंगों का एक व्यापक नेटवर्क ‘पाताल लोक’ बना रहे हैं। मेट्रो कोरियो का विस्तार इस योजना के साथ ही होगा।
ये भी पढ़ें :- ओबीसी आरक्षण पर Supreme Court की नाराजगी, अटक सकते हैं स्थानीय निकाय चुनाव
वर्तमान किराए में एसी लोकल
- सीएम फडणवीस ने बताया कि मुंबई सबअर्बन लोकल रेलवे से रोजाना 90 लाख लोग सफर करते हैं। हजारों यात्री रेलवे के दरवाजों पर खड़े होकर यात्रा करते है। बस से यात्रा करना भी उतना ही मुश्किल है।
- ट्रैफिक जाम बढ़ी समस्या है। हम सबअर्थन रेलवे को बदलने जा रहे है। हम मुंबई लोकल के सभी कोच को एसी बना रहे हैं।
- लोकल के सभी दरवाजे अपने आप बंद हो जाएगे, कोई भी लटक कर यात्रा नहीं कर पाएगा।
- हम मुंबईकरों को मेट्रो जितनी ही खूबसूरत लोकल ट्रेन देने जा रहे हैं। हम सेकंड क्लास कोच का टिकट एक रुपया भी नहीं बढ़ाएंगे।
- हम मुंबईकरों को मौजूदा टिकट की कीमत पर ही एसी ट्रेने देने जा रहे हैं, सभी लोकत सेवाओं को धीरे-धीरे एयर कंडीशन्द्र बनाया जाएगा।
