दिवाली पर प्राइवेट बसों की लूट पर RTO का एक्शन, 3 से 7 हजार वसूला किराया, 20 नवंबर तक जांच अभियान

Mumbai Pune RTO: दिवाली पर मुंबई व पुणे से चलने वाली प्राइवेट बसों ने 3 से 7 हजार तक बढ़ाया किराया। शिकायतों के बाद RTO का विशेष अभियान शुरू, नियम उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई।
Private bus fares surge 2–3 times during Diwali; ticket prices reach up to 7,000
प्राइवेट बस दिवाली किराया सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली पर निजी बसों का किराया 2-3 गुना बढ़ा, टिकट 7 हजार तक पहुंचा।

  • पुणे RTO का 20 नवंबर तक विशेष जांच अभियान।

  • डेढ़ गुना से ज्यादा किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई।

Private Buses Diwali Fare Hike Mumbai Pune RTO: दिवाली के त्योहार पर अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को निजी बस संचालकों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई और पुणे से चलने वाली निजी बसों में सामान्य दिनों की तुलना में दो से तीन गुना तक अधिक किराया वसूला जा रहा है।

कई लंबे रूटों पर एक सीट की कीमत 7,000 रुपये तक पहुंच गई है। इस मनमानी के खिलाफ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

700 रुपये का टिकट 7 हजार में

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट का फायदा उठाकर निजी बस ऑपरेटर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कई यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए हैं। उनके मुताबिक, सामान्य दिनों में 700 रुपये में मिलने वाली सीट के लिए अब 4,000 से 7,000 रुपये तक मांगे जा रहे हैं।

यात्रियों का सवाल है कि आखिरी समय में घर जाने की योजना बनाने वाले नौकरीपेशा लोगों के पास इतना महंगा टिकट खरीदने के अलावा क्या विकल्प बचता है।

Private bus fares surge 2–3 times during Diwali; ticket prices reach up to 7,000
4,500 रुपये प्रति टन गन्ने का भाव देने की मांग, राजू शेट्टी के आंदोलन से हाईवे पर यातायात प्रभावित

20 नवंबर तक विशेष जांच अभियान

बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुणे आरटीओ ने निजी बस संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए विशेष जांच अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 नवंबर तक जारी रहेगा। आरटीओ की फ्लाइंग स्क्वाड टीमें अलग-अलग मार्गों पर बसों की जांच कर रही हैं।

एसटी किराए से डेढ़ गुना ही वसूल सकते हैं

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी नियमों के तहत निजी बस संचालक एसटी बस के निर्धारित किराए से अधिकतम डेढ़ गुना तक ही किराया ले सकते हैं। इससे ज्यादा वसूली करना नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा प्रत्येक बस में अधिकृत किराया सूची प्रदर्शित करना भी अनिवार्य है।

Private bus fares surge 2–3 times during Diwali; ticket prices reach up to 7,000
मुंबई के हिरानंदानी गार्डन में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: 18 वर्षीय युवती मुक्त, मैनेजर गिरफ्तार

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

आरटीओ की टीमें बसों के परमिट, निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और सुरक्षा उपकरणों की भी जांच कर रही हैं। नियम तोड़ने वाले संचालकों पर जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई बस संचालक निर्धारित सीमा से अधिक किराया मांगता है, तो वे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-22-0110 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के साथ टिकट और बस की तस्वीर उपलब्ध कराने को कहा गया है।