दिवाली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत: मध्य रेलवे की 36 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, बिहार के लिए रोजाना ट्रेन

Diwali Special Trains: दीपावली व छठ पूजा पर मध्य रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए। LTT-दानापुर ट्रेन रोजाना चलेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए 6 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक।
For Diwali and Chhath, Central Railway has extended the runs of 36 special trains until November
त्योहार विशेष ट्रेनें सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली-छठ पर मध्य रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़ाए।

  • बिहार के दानापुर के लिए 22 से 30 नवंबर तक रोजाना विशेष ट्रेन चलेगी।

  • 15 नवंबर तक छह स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री बंद, कोयना-होसपोर्ट एक्सप्रेस में लगेंगे LHB कोच।

Central Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के पावन पर्व पर अपने पैतृक गांव जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का अहम निर्णय लिया है।

इस फैसले से मुंबई और पुणे सहित आसपास के इलाकों से उत्तर भारत व देश के अन्य राज्यों की ओर जाने वाले लाखों प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सभी अतिरिक्त विशेष ट्रेनें नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते तक पटरी पर दौड़ेंगी।

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में कंफर्म टिकट को लेकर मची मारामारी के बीच मध्य रेलवे ने नियमित सेवाओं के साथ-साथ विशेष गाड़ियों की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा की है।

रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर, बनारस, मडगांव, मऊ, दानापुर और तिरुवनंतपुरम उत्तर रूट की विशेष ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही पुणे मंडल के अंतर्गत आने वाले खड़की से सांगानेर और हडपसर से गाजीपुर सिटी रूट पर चलने वाली ट्रेनों को भी विस्तार दिया गया है।

प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर 15 तक रोक

दीपावली और आगामी छठ पूजा के दौरान स्टेशनों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम रेलवे ने कड़ा कदम उठाया है।

मुंबई शहर सेंट्रल मंडल के अंतर्गत आने वाले बांद्रा टर्मिनस, सूरत, वापी, वलसाड, उधना और भेस्तान स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर 15 नवंबर तक के लिए अस्थायी रोक लगा दी गई है। हालांकि, इस बीच बुजुर्गों और मरीजों के लिए छूट रहेगी। यह जानकारी पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने दी।

For Diwali and Chhath, Central Railway has extended the runs of 36 special trains until November
महाराष्ट्र में ठेकेदारों को दिवाली का तोहफा! 9,700 करोड़ का भुगतान जारी, बाकी बकाया भी जल्द मिलेगा

कोयना, होसपोटे एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच

मध्य रेलवे ने कोयना और होसपोर्ट एक्सप्रेस के पुराने डिब्बों को हटाकर अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाने का फैसला किया है। जनवरी से लागू होने वाले इस स्थाई बदलाव से सफर के झटके कम होंगे और डिस्क ब्रेक व एंटी-क्लाइम्बिंग तकनीक से सुरक्षा बढ़ेगी। सीएसएमटी से कोल्हापुर और होसपीटे रूट की इन दोनों ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित 18-18 आधुनिक कोच लगाए जाएंगे।

For Diwali and Chhath, Central Railway has extended the runs of 36 special trains until November
Maharashtra Weather: कहीं धूप तो कहीं बारिश की संभावना, जानें मुंबई, पुणे और नागपुर का हाल

बिहार के लिए रोजाना विशेष गाड़ी

रेलवे प्रशासन ने बताया कि बढ़ाई गई इन फेरियों में से आठ प्रमुख विशेष ट्रेनों में रिजर्वेशन की प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू की जा रही है। इनमें समस्तीपुर, बनारस, मडगांव, मऊ, दानापुर, सांगानेर, गाजीपुर सिटी और तिरुवनंतपुरम उत्तर जाने वाली विशेष गाड़ियां शामिल है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस और दानापुर के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी को रोजाना चलाने का फैसला लिया गया है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर जाने वाली ट्रेन 22 से 29 नवंबर तक और वापसी दिशा में दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस आने वाली गाड़ी 23 से 30 नवंबर के बीच प्रतिदिन संचालित होगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को पूरे एक सप्ताह तक रोजाना अतिरिक्त सीट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ रूट की ट्रेन के फेरों में भी दोनों तरफ से दो-दो फेरों का इजाफा किया गया है।