मुंबई में 15 दिन के नाइट मेगा ब्लॉक से टिटवाला-कसारा लोकल प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट भी हुई

Titwala Kasara Local Trains Affected: 15 कोच वाली लोकल की तैयारी के लिए टिटवाला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम जारी है। 28 अगस्त से 15 दिन रात में 5 घंटे ब्लॉक रहेगा, कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
Titwala Kasara Local Trains Affected
मुंबई में 15 दिन के नाइट मेगा ब्लॉक से टिटवाला-कसारा लोकल ट्रेनें प्रभावित( सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Day Night Mega Block In Mumbai: 15 कोच वाली लोकल ट्रेनों के संचालन की तैयारी के तहत टिटवाला स्टेशन के प्लेटफॉर्म विस्तार का काम अब दूसरे चरण में पहुंच गया है।

मध्य रेल ने 28 अगस्त से 15 दिनों तक हर रात मध्यरात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक पांच घंटे का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसे अलग-अलग चरणों में लिया जा रहा है।

दूसरे चरण में अप और डाउन नॉर्थ ईस्ट लाइन पर काम होगा। इस दौरान टिटवाला-कसारा के बीच लोकल सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। ब्लॉक के चलते कई लोकल रद्द होंगी, जबकि कई ट्रेनों को ठाणे और कल्याण तक ही चलाया जाएगा।

ट्रेनों की शेड्यूल

ब्लॉक अवधि में टिटवाला और कसारा के बीच उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। यात्रियों को ठाणे, कल्याण और आसनगांव तक सीमित की गई सेवाओं के आधार पर यात्रा की योजना बनानी होगी।

डाउन दिशा में सीएसएमटी-टिटवाला की रात 10 बजे और 10.50 बजे वाली लोकल, सीएसएमटी-कसारा की रात 10.47 बजे और 12.08 बजे वाली लोकल, सीएसएमटी-ठाणे की 8.08 बजे वाली तथा ठाणे-टिटवाला की सुबह 5.35 बजे वाली सेवा समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

अप दिशा में टिटवाला-सीएसएमटी की 6.13 बजे, 21.00 बजे और 22.06 बजे वाली लोकल, ठाणे-सीएसएमटी की 9.08 बजे वाली, कल्याण-सीएसएमटी की 19.02 बजे वाली तथा कसारा-सीएसएमटी की 3.51 बजे वाली लोकल रद्द रहेगी।

कुछ लोकल ठाणे तक ही

सीएसएमटी से रात 11.16 बजे और 11.42 बजे चलने वाली टिटवाला लोकल ठाणे में ही समाप्त होगी। टिटवाला से सुबह 3.56 बजे और 4.32 बजे रवाना होने वाली लोकल क्रमश: ठाणे से 4.44 बजे और 5.19 बजे शुरू की जाएगी।

3-4 सितंबर की रात अलग व्यवस्था

3-4 सितंबर की रात ब्लॉक के कारण अतिरिक्त बदलाव किए गए हैं। इस रात सीएसएमटी से टिटवाला के लिए अंतिम लोकल रात 11.42 बजे रवाना होगी और इसे आसनगांव तक बढ़ाया जाएगा।

कसारा के लिए पहली लोकल सीएसएमटी से 4.29 बजे चलेगी, जो निर्धारित समय से 10 मिनट देर से होगी। वहीं कुर्ला कार शेड से सुबह 4.45 बजे चलने वाली कुर्ला-टिटवाला लोकल अब 5.02 बजे रवाना होगी और आसनगांव तक जाएगी।

15 कोच वाली लोकल के लिए प्लेटफॉर्म विस्तार

मध्य रेल के मुताबिक, टिटवाला स्टेशन के प्लेटफॉर्मों का विस्तार 15 कोच वाले लोकल रेक के संचालन के लिए किया जा रहा है। मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए लगातार कई रातों में ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि यह काम यात्री क्षमता बढ़ाने और सुरक्षित परिचालन के लिए जरूरी है।

Titwala Kasara Local Trains Affected
छत्रपति संभाजीनगर में डेयरी और पोल्ट्री के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस ने शुरू की बड़े खेल की जांच

एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर

ब्लॉक का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। एलटीटी-पाटलिपुत्र, सीएसएमटी-अमृतसर, एलटीटी-पुरी, सीएसएमटी-बनारस महानगरी, एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर, एलटीटी-भुवनेश्वर, एलटीटी-हटिया और एलटीटी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को विभिन्न तारीखों पर निर्धारित समय से देरी से रवाना किया जाएगा।

इसके अलावा मुंबई और भुसावल मंडल में कई ट्रेनों को रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। देवगिरी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, विदर्भ एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, नंदीग्राम एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने में करीब 30 से 40 मिनट की देरी हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com