Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Local Train: मुंबई में आज मेजर ब्लॉक का ऐलान, निलंबित रहेंगी ये हार्बर सेवाएं

Mumbai Local Train Major Block : मध्य रेलवे के मुंबई के मंडल ने आज (20 जुलाई) के लिए मेजर ब्लॉक का ऐलान किया है। इससे मुंबई की लोकल की रफ्तार धीमी पड़ेगी। बोरीवली के इन प्लेटफॉर्म पर लोकल नहीं चलेगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 20, 2025 | 07:25 AM

लोकल ट्रेन (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Local Train: मध्य रेलवे के मुंबई मंडल ने 20 जुलाई, रविवार को मेजर ब्लॉक का ऐलान किया है। रविवार को मध्य रेल का मुंबई मंडल पने उपनगरीय खंडों पर विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। इसके कारण मुंबई में लोकल की रफ्तार धीमी पड़ेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएसएमटी मुंबई से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 15.45 बजे तक प्रस्थान करने वाली डाउन सेवाएं सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेगी और फिर विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी।

तो वहीं घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से दोपहर 15.52 बजे तक छूटने वाली अप स्लो लाइन सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल

मुंबई लोकल में खूनी खेल: बारिश में दरवाजा बंद करने को कहा, तो फर्स्ट क्लास डिब्बे में सह-यात्री ने चाकू घोंपक

RTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे

Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल

निलंबित रहेंगी हार्बर की सेवाएं

इसी के साथ ही सीएसएमटी से सुबह 11.16 बजे से दोपहर 16.47 बजे तक वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सीएसएमटी से सुबह 10.48 बजे से दोपहर 16.43 बजे तक बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

सुबह 9.53 बजे से दोपहर 15.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 17.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं निलंबित रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफ़ॉर्म संख्या 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें – राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट लेगा एक्शन! गैर-मराठी लोगों ने दायर की याचिका

बोरीवली के प्लेटफार्म 1, 2, 3 और 4 से नहीं चलेगी लोकल

रेल पथ, सिग्नलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा बोरीवली और गोरेगांव स्टेशनों के बीच रविवार, 20 जुलाई, 2025 को 10.00 बजे से 15.00 बजे तक अप एवं डाउन स्लो लाइनों पर पांच घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान गोरेगांव और बोरीवली के बीच अप एवं डाउन स्लो लाइन की सभी ट्रेनें फास्ट लाइनों पर चलाई जाएंगी।

मेजर ब्लॉक के कारण कुछ अप एवं डाउन उपनगरीय ट्रेनें कैंसल की जाएगी। अंधेरी और बोरीवली की कुछ ट्रेनें हार्बर लाइन पर गोरेगांव स्टेशन तक चलाई जाएंगी। इस ब्लॉक के दौरान बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, 2, 3 और 4 से कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी।

Mumbai local train major block announced harbour services suspend

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 07:14 AM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Local Train Service
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.