मुंबई लोकल में मारपीट के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री? वायरल VIDEO की जांच में जुटी GRP की 5 टीमें

Mumbai Local Viral Video: मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच मारपीट और यात्री के चलती ट्रेन से गिरने का वीडियो वायरल है। चर्चगेट से अंधेरी तक GRP को शिकायत नहीं मिली, पांच टीमें जांच में जुटी हैं।
Mumbai Local Train Viral Fight Video GRP Forms 5 Teams to Investigate
मुंबई लोकल में मारपीट(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

  • दावे के मुताबिक घटना चर्चगेट से विरार जाने वाली फास्ट लोकल की बताई जा रही है।

  • घटना की गंभीरता को देखते हुए GRP की टीमें वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कर रही हैं।

Mumbai Local Train Viral Fight Video: मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट और इस दौरान एक यात्री के चलती ट्रेन से नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर दरवाजे पर खड़े होने को लेकर यात्रियों के बीच विवाद और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस (GRP) की पांच टीमें इस वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाने में जुट गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना चर्चगेट से विरार जाने वाली फास्ट लोकल में ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल स्टेशन के बीच होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, GRP के पास अब तक इस घटना से संबंधित कोई शिकायत या मामला दर्ज नहीं हुआ है।

चर्चगेट से अंधेरी तक GRP थानों में नहीं मिली शिकायत

पुलिस के मुताबिक, चर्चगेट, मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा और अंधेरी GRP थानों में इस तरह की किसी घटना की रिपोर्टिंग नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस की पांच टीमें वायरल वीडियो की जांच कर रही हैं। टीमें वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम, ट्रेन के रूट और संभावित घटनास्थल का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

Mumbai Local Train Viral Fight Video GRP Forms 5 Teams to Investigate
SIR पर चुनाव आयोग के फैसले का संजय निरुपम ने किया स्वागत, विपक्ष पर लगाया झूठा प्रचार करने का आरोप

सेंट्रल लाइन या वेस्टर्न लाइन, कहां का है वीडियो?

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि वीडियो वास्तव में मुंबई लोकल के सेंट्रल लाइन की है या वेस्टर्न लाइन की। जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और किस स्टेशन के बीच बनाया गया था।

मुंबई लोकल में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में वायरल वीडियो ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल GRP की जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

Mumbai Local Train Viral Fight Video GRP Forms 5 Teams to Investigate
एकतरफा प्यार में तलवार की नोक पर गर्लफ्रेंड को बनाया बंधक, 30 मिनट के ड्रामे के बाद पुलिस ने बचाई जान

यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

मुंबई शहर की लोकल ट्रेनें लाइफलाइन मानी जाती हैं, जहां रोजाना भारी संख्या में लोग सफर करते हैं। भीड़ के दौरान दरवाजे पर खड़े होने और चढ़ने-उतरने को लेकर यात्रियों के बीच विवाद की घटनाएं चिंता बढ़ाती रही हैं। ऐसे में वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आना जरूरी है। GRP की जांच से न केवल घटना की वास्तविकता स्पष्ट होगी, बल्कि यह भी पता चल सकेगा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए किन उपायों की जरूरत है।