एकतरफा प्यार में तलवार की नोक पर गर्लफ्रेंड को बनाया बंधक, 30 मिनट के ड्रामे के बाद पुलिस ने बचाई जान

Girl Held Hostage At Sword Point Dharashiv: धाराशिव में एकतरफा प्यार के चलते युवती का अपहरण किया गया। आरोपी ने तलवार की नोक पर उसे कार में बंधक बनाया, पुलिस ने साहस दिखाकर युवती को सुरक्षित बचाया।
Dharashiv Kidnapping Case One Sided Love Crime
घटनास्थल की फोटो(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कलंब तालुका के बोरडा गांव में एकतरफा प्यार के कारण अपहरण हुआ।

  • आरोपी ने तलवार की नोक पर युवती को कार में बंधक बनाया।

  • पुलिस की सूझबूझ और अदम्य साहस से युवती को सुरक्षित बचाया गया।

One Sided Love Crime In Dharashiv Maharashtra: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के कलंब तालुका स्थित बोरडा गांव में एक अपहरण का मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार और आपसी विवाद के जुनून में अंधे हुए एक युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लड़की के घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया।

आरोपी ने धारदार हथियार की नोक पर युवती को कार में बंधक बनाकर करीब 30 मिनट तक पुलिस के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा रचा। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ और जान पर खेलकर किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन की बदौलत युवती को सकुशल बचा लिया गया।

घर में घुसकर मारपीट और भागने के दौरान हादसा

यह खौफनाक वारदात बोरडा गांव में घटी, जहां आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर में जबरन घुसा। आरोपी ने लड़की की मां के साथ मारपीट की और उसकी बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद परिजनों के सामने ही युवती को घसीटते हुए कार में ठूंसकर तेज रफ्तार से फरार हो गया। कलंब शहर की ओर भागते समय आरोपी की कार ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dharashiv Kidnapping Case One Sided Love Crime
5 बच्चों के पिता ने विधवा महिला को दिया शादी का झांसा! 5 लाख की ठगी और यौन शोषण के आरोप में व्यक्ति पर FIR

पुलिस का फिल्मी स्टाइल में पीछा

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए अंबाजोगाई सीमा पर आरोपी की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देख मुख्य आरोपी आक्रामक हो गया। उसने कार के अंदर ही युवती की गर्दन पर तलवार रख दी और पुलिस को खुलेआम धमकी दी "या तो मैं इस लड़की को खत्म कर दूंगा या खुद को मार लूंगा"। इस धमकी से मौके पर करीब 30 मिनट तक भारी तनाव की स्थिति बनी रही।

Dharashiv Kidnapping Case One Sided Love Crime
दीवाली पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई: राज्यभर में 105 लाइसेंस निलंबित, 1.35 करोड़ का मिलावटी खाद्य सामान जब्त

जान की बाजी लगाकर पुलिस ने दबोचा आरोपी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मचारी गणेश वाघमोडे और हनुमंत गायकवाड़ ने अपनी जान की बाजी लगा दी। गणेश वाघमोडे ने बिना डरे आरोपी पर झपट्टा मारकर उसके हाथ से धारदार हथियार छीन लिया। इस हाथापाई के दौरान गणेश वाघमोडे और हनुमंत गायकवाड़ घायल भी हो गए, लेकिन उन्होंने आरोपी को दबोच लिया।

जब युवती को कार से बाहर निकाला गया, तो वह रोते हुए सहमी आवाज में पूछ रही थी, मेरे पप्पा कहां हैं? पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को उसके परिवार को सौंपा। धाराशिव जिले में हई इस घटना में पुलिस अधिकारियों के साहसिक कदम की चारों तरफ जमकर सराहना हो रही है।