मुंबई लोकल ट्रेन अलर्ट: एलफिंस्टन ब्रिज के काम के कारण 3 रातों तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
Mumbai Local Mega Block Today: मध्य रेल मुंबई के परेल और करी रोड के बीच एलफिंस्टन ब्रिज के पैनल हटाने के लिए 31 मार्च से 2 अप्रैल तक विशेष ब्लॉक लेगा। जानें लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर इसका असर।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
मुंबई लोकल मेगा ब्लॉक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Elphinstone Bridge Work: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्य रेलवे ने परेल और करी रोड स्टेशनों के बीच स्थित एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज (ROB) के पैनलों को हटाने के लिए एक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। यह ब्लॉक 31 मार्च की रात से शुरू होकर अगले तीन दिनों तक अलग-अलग चरणों में जारी रहेगा। यह ब्लॉक 31 मार्च व 1 अप्रैल, 1 व 2 अप्रैल की मध्य रात्रि में लिया जाएगा।
ब्लॉक का समय और शेड्यूल
यह कार्य मध्यरात्रि में किया जाएगा ताकि आम यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। भायकला (क्रॉसओवर को छोड़कर) से दादर (प्लेटफॉर्म को छोड़कर) के बीच ब्लॉक रहेगा।
31 मार्च/1 अप्रैल (मंगलवार/बुधवार): रात 12:30 बजे से सुबह 04:30 बजे तक (सभी लाइनों पर)।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
नागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त
गड़चिरोली में बड़ा हादसा टला; एटापल्ली में चलती बस का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर गिरा, टेप के भरोसे चल रही थी
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की ‘मिसिंग लिंक’ टनल के पास भूस्खलन, विपक्ष ने उठाए सवाल, MSRDC ने कहा- प्राकृतिक आपदा
1 अप्रैल/2 अप्रैल (बुधवार/गुरुवार): रात 12:30 बजे से सुबह 04:30 बजे तक (अप स्लो और डाउन स्लो/फास्ट)।
2 अप्रैल/3 अप्रैल (गुरुवार/शुक्रवार): रात 12:30 बजे से सुबह 04:30 बजे तक (अप स्लो और डाउन स्लो/फास्ट)।
ब्लॉक के कारण ट्रेनों पर प्रभाव
मंगलवार/बुधवार मध्यरात्रि को लोकल ट्रेनों पर असर होगा। 31.03.2026 की 11.50 बजे से 1.04.2026 की 12.51 बजे तक कुर्ला से प्रस्थान करने वाली अप उपनगरीय सेवाओं को माटुंगा एवं भायकला स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा तथा ये ट्रेनें करी रोड एवं चिंचपोकली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। आगे इन्हें भायकला स्टेशन पर पुनः अप स्लो लाइन पर भेजा जाएगा।
31.03.2026 को रात 10.40 बजे बदलापुर से चलने वाली बदलापुर-परेल लोकल कुर्ला स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 1.04.2026 को 04.19 बजे CSMT से चलने वाली CSMT–कसारा लोकल को भायकला स्टेशन पर कुछ मिनट के लिए नियंत्रित किया जाएगा।
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें
12810 हावड़ा–CSMT मेल एवं 12134 मंगलुरु-CSMT एक्सप्रेस को दादर स्टेशन पर 20 से 25 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। बुधवार/गुरुवार मध्यरात्रि में 12810 हावड़ा-CSMT मेल एवं 12134 मंगलुरु–CSMT एक्सप्रेस को दादर स्टेशन पर 20 से 25 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। 11020 भुवनेश्वर-CSMT कोणार्क एक्सप्रेस को माटुंगा एवं भायकला स्टेशनों के बीच डायवर्ट किया जाएगा तथा दादर स्टेशन पर डबल हॉल्ट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का मौसम: 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
2/03.04.2026 (गुरुवार/शुक्रवार मध्यरात्रि) में 11020 भुवनेश्वर-CSMT कोणार्क एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-CSMT मेल एवं 12134 मंगलुरु-CSMT एक्सप्रेस को माटुंगा एवं भायकला स्टेशनों के बीच डायवर्ट किया जाएगा तथा दादर स्टेशन पर डबल हॉल्ट दिया जाएगा। मध्य रेल के अनुसार ये ब्लॉक इंफ्रा कार्यों के रखरखाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक हैं।
