Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSMT-कर्जत लोकल में दिव्यांग यात्री से पिटाई, अवैध यात्रियों की एंट्री पर बहस तेज, देखें Video

CSMT Karjat Train Fight Video: मुंबई लोकल के दिव्यांग डिब्बे में एक यात्री के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वायरल वीडियो के बाद रेलवे सुरक्षा और अवैध यात्रियों की एंट्री पर सवाल उठने लगे हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Mar 30, 2026 | 10:53 AM

मुंबई लोकल दिव्यांग कोच असॉल्ट केस (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Local Disabled Coach Assault: मुंबई उपनगरीय रेलवे में दिव्यांग यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 27 मार्च को सीएसएमटी से कर्जत जाने वाली लोकल ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे में एक दिव्यांग यात्री के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर मारपीट की। यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, दिव्यांग डिब्बे में सीट को लेकर दो दिव्यांग यात्रियों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर एक महिला यात्री बीच-बचाव करने आई, लेकिन इससे बहस और बढ़ गई।

Mumbai – A shocking incident of brutality occurred on the Karjat Fast Local train that departed from Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus. In the sixth coach, which is reserved for persons with disabilities, was allegedly attacked by a group of 5-6 persons pic.twitter.com/1pQgL1JXWL — NextMinute News (@nextminutenews7) March 29, 2026

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर, अधिकारी ने खुद लगवाया HPV टीका; अभिभावकों ने दिखाई जागरूकता

भंडारा जिला परिषद का ‘ब्लंडर’! जनता के ₹35 करोड़ सरकारी खजाने में होंगे वापस; आखिर कौन है जिम्मेदार?

जैन मंदिरों के लिए LPG मांग पर विवाद, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के पत्र से सियासत गरम

अवतार पूजा से शुद्धिकरण तक डिकोड हुई अशोक खरात के पाखंड की कोड लैंग्वेज, झूमर की लाइट का कोड वर्ड

महिला के साथ मौजूद 12 से 14 साल का लड़का भी विवाद में शामिल हो गया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसी दौरान डिब्बे में मौजूद चार से पांच सामान्य यात्रियों ने, जो कथित रूप से अवैध रूप से दिव्यांग डिब्बे में यात्रा कर रहे थे, एक दिव्यांग यात्री की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें :- जैन मंदिरों के लिए LPG मांग पर विवाद, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के पत्र से सियासत गरम

लात-घूंसो से पिटाई, धमकी

  • आरोप है कि आरोपियों ने उसे घूंसे और लात मारी और चलती ट्रेन से नीचे फेंकने की धमकी भी दी। डिब्बे में मौजूद कई यात्री मूकदर्शक बने रहे। घटना के बाद महिला और उसका बेटा कुर्ला स्टेशन पर उतर गए, जबकि घायल यात्री घाटकोपर स्टेशन पर उतरा।
  • कुर्ला स्थित आरपीएफ चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि घायल यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया, दिव्यांग संगठनों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि आरक्षित डिब्बों में भी दिव्यांग सुरक्षित नहीं है। तो यह रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता है। यह घटना एक बार फिर दिव्यांग डिब्बों में अवैध प्रवेश रोकने और सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत को उजागर करती है।

Mumbai local disabled coach assault safety issue railway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • Local Train Service
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.