Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai: गणेश विसर्जन के दौरान कार ने 2 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

Lalbaug Accident: मुंबई के लालबाग में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई और एक घायल हुआ। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Sep 06, 2025 | 09:42 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणेश उत्सव की धूम और विसर्जन की तैयारियों के बीच लालबाग इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लालबागचा राजा के परिसर में एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी।

इस सड़क हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब लोग गणेश विसर्जन की तैयारियों में जुटे थे।

दो लोगों को मारी टक्कर

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज गति से आती अज्ञात कार ने सड़क पर चल रहे दो लोगों को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद, आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे

बारिश में नहीं थमेगी मुंबई लोकल की रफ्तार, मध्य रेलवे ने मानसून के लिए किए व्यापक इंतजाम

सेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित

मुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

कालाचौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी चालक और उसकी गाड़ी की तलाश में जुटी है। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन और उसके नंबर की पहचान हो जाएगी, जिससे आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सकेगा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई और जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- मुंबई के 24 सिंगल-स्क्रीन थिएटर बन जाएंगे इतिहास, इनकी जगह नए टावर बनाने का है प्लान, जानें वजह

वहीं, महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर राजापुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पहचान मुंबई के मलाड पश्चिम निवासी राजेश शेखर नायडू (34) के रूप में हुई थी। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mumbai lalbaugcha raja accident minor killed hit and run ganesh visarjan news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 09:42 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.