मुंबई के पवई में बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या ढेर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
Mumbai Man Kidnapped Children: पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में रोहित आर्या को गोली लगी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुंबई के पवई में बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्या
Mumbai News: मुंबई के पवई स्थित आरए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत हो गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग में उसे गोली लगी थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान रोहित आर्या को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अब घटना की पूरी जांच की जा रही है और ऑपरेशन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
17 बच्चों समेत 19 लोगों को बनाया था बंधक
पवई के आरए स्टूडियो में बच्चों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसी दौरान रोहित आर्या ने 17 बच्चों, एक बुजुर्ग और एक अन्य व्यक्ति को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और स्पेशल ऑपरेशन चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जवाबी कार्रवाई में हुई मौत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान रोहित आर्या के पास से एयरगन और कुछ संदिग्ध केमिकल पदार्थ बरामद हुए। जब पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें रोहित आर्या को गोली लगी।
सम्बंधित ख़बरें
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
गंगटोक में मोदी-मोदी की गूंज! सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का मेगा रोड शो, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़ें-मुंबई में सिरफिरे ने 15 बच्चों को किडनैप कर मचाई सनसनी, वीडियो जारी कर बताई डिमांड, कमांडोज ने दबोचा
घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आर्या के पास हथियार और रसायन कैसे पहुंचे और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
