Mumbai: अवैध बाइक टैक्सी पर कड़ी कार्रवाई, ऊबर, रैपिडो और ओला को नोटिस तैयार
Mumbai में अवैध बाइक टैक्सी चलाने पर परिवहन विभाग ने ऊबर, रैपिडो और ओला के खिलाफ नोटिस की तैयारी शुरू की है। ई-बाइक नीति के उल्लंघन और निजी बाइक से यात्री ढोने पर भारी दंड लगाया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
रैपिडो बाइक टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र के परिवहन विभाग ने ऐप-आधारित बाइक टैक्सी सेवा संचालित करने वाली कंपनियों ऊबर, रैपिडो और ओला के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। विभाग अब इन कंपनियों को अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सियों पर नोटिस भेजने जा रहा है।
ये कदम तब उठाए जा रहे हैं जब पुलिस ने हाल ही में ऊबर और रैपिडो पर निजी बाइकों का इस्तेमाल कर अवैध बाइक टैक्सी चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। सितंबर में कंपनियों को एक महीने का ‘प्रोविजनल लाइसेंस’ दिया गया था, जिसकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है।
बीते दिनों हुई, सड़क दुर्घटनाओं में अवैध बाइक टैक्सी के शामिल होने के बाद ई-बाइक टैक्सी नीति की डीली परिपालन खुलकर सामने आया है। नीति के मुताबिक केवल इलेक्ट्रिक बाइकों को टैक्सी के रूप में चलाने की अनुमति है, लेकिन शहर में पेट्रोल व अन्य निजी बाइकें यात्रियों को ढोती नजर आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मंगेश जोशी महाराष्ट्र राज्य पर्यटन निदेशालय के निदेशक नियुक्त, किया पदभार ग्रहण
अकोला में भीषण गर्मी का कहर; 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कें सूनी, हीटवेव का अलर्ट जारी
मुंबई-पुणे को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से जोड़ेंगी ये ट्रेनें, काशी, प्रयाग और अयोध्या की यात्रा होगी आसान
गोंदिया में ग्रापं उपचुनाव का प्रचार कल थमेगा, 68 पंचायतों में 28 को मतदान, 9 मई तक निषेधाज्ञा लागू
परिवहन विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है कि क्या यह नीति रजैसी है, वैसी लागू भी हो रही है? पहली, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने निर्देश दिया कि अवैध बाइक टैक्सी पकड़े जाने पर सीधे संबंधित ऐप कंपनियों पर कार्रवाई की जाए, दूसरी परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऐसी कंपनियों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू की है।
अब नियम तोड़ने पर लगाया जाएगा भारी दंड़
सरनाईक ने कहा कि अप्रशिक्षित चालकों को काम घर लगाने, नियम तोड़ने और यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हलिया दुर्घटना के बावजूद ये एग्रीगेटर्स नियमों की खुली अवहेलना कर अवैध संचालन जारी रखे हुए है।
सूत्रों ने बताया कि कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर हर तरह की दोपहिया वाहनों को जोड़ रही है, जबकि नीति स्पष्ट रूप से कहती है कि केवल ई-बाइक ही टैक्सी के रूप में चल सकती है, विभाग अब हर पकड़ी गई अवैध बाइक पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
एक अधिकारी के मुताबिक कंपनियों को एक महीने का समय दिया गया था कि वे अपनी ई-बाइकों का पंजीकरण कराए। अब नियम तोडने पर भारी दंड लगाया जाएगा। सफेद नंबर प्लेट वाली निजी बाइक टैक्सी चलाना सख्त वर्जित है। आरटीओ के सूत्रों का कहना है कि अबर, रैपिडो और ओला ने परमिट के लिए केवल 50 ई-बाइक प्रत्येक दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai: ट्रेडर्स असोसिएशन का 5 दिसंबर को बंद, मार्केट कमेटी नियमों में सुधार की मांग
हजारों निजी बाइक टैक्सी के रूप में चल रही
- सफेद नंबर प्लेट वाली निजी बाइक टैक्सी चलाना सख्त वर्जित है। आरटीओ के सूत्रों का कहना है कि ऊबर, रैपिडो और ओला ने परमिट के लिए केवल 50 ई-बाइक प्रत्येक दर्ज कराई हैं, जबकि जमीन पर हजारों निजी बाइक टैक्सी के रूप में चल रही है।
- अक्टूबर तक प्रोविजनल लाइसेंस को स्थायी बनाने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई। मुंबई मोबिलिटी फोरम के ए।वी। शेनॉय ने कहा कि नीति बनाकर छोड देने से कुछ नहीं होता।
- निजी ऑपरेटरों को अनुमति दे रहे हैं तो निगरानी भी जरूरी है। एक मजबूत नियामक तंत्र की जरूरत है।
- पिछले महीने एक अवैध बाइक टैक्सी से सफर कर रहे वात्री की मौत के बाद सरकार पर सवाल उठे थे। इसके बावजूद अवैध संचालन जारी है।
- आरटीओ अब यह भी जांच करेगा कि क्या चालकों को सुरक्षा व नियमों का प्रशिक्षण दिया गया है।
- सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अजय गोवले ने कहा कि हेलमेट उपलब्धता और उसका पालन सबसे बड़ी चुनौती है।
- पुलिस को सख्त और लगातार अभियान चलाने होंगे, इससे डर का माहौल बनेगा और लोग नियम मानेंगे।
