मुंबई में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटर सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत
Mumbai Hit And Run Case: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा (स्कूटर) को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Accident: महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा (स्कूटर) को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा पर सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मुंबई की एमआईडीसी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
एमआईडीसी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसान, बुजुर्ग दंपति मंदिर से पूजा करके घर लौट रहे थे तभी अंधेरी के विजय नगर सर्विस रोड पर तेज रफ्तार टैंकर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिसके चलते एक्टिव सवार दंपति नीचे गिर गए।
टैंकर ने पीछे से स्कूटर को मारी टक्कर
पीछे से आ रहे टैंकर ने स्कूटर सवार पत्नी माघीबेन पटेल (63) को कुचल दिया वहीं पति रामजी पटेल (62) कुछ दूर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बुजुर्ग दंपति को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
यह भी पढ़ें:- JIO का बहिष्कार, महादेवी हथिनी की मांग, वनतारा में विदर्भ के 19 बाघों की ‘दहाड़’
जांच में जुटी पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आराेपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
1 अगस्त को दादर में हुआ था हादसा
बता दें कि, एक अगस्त को मुंबई के दादर के वीर सावरकर मार्ग स्थित कीर्ति कॉलेज के पास से भी एक हिट एंड रन का केस सामने आया थ। इस हादसे में 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक ड्राइवर रामकुमार यादव को हिरासत में लिया।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े कई वाहन
कुछ दिन पहले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। अन्य 17 लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
