मुंबई में फर्जी कंपनियों से किया 40 करोड़ का GST घोटाला, अल्फानेऑन ग्रुप के डायरेक्टर अमित उपाध्याय गिरफ्तार
Mumbai GST Fraud: मुंबई जीएसटी विभाग ने बिना किसी वास्तविक लेन-देन के ₹40 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) हड़पने के आरोप में 'अल्फानेऑन ग्रुप' के डायरेक्टर अमित उपाध्याय को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आकाश मसने
अल्फानेऑन ग्रुप के डायरेक्टर अमित उपाध्याय (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai GST Fraud Case Amit Upadhyay Arrest: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ा GST घोटाला सामने आया है। बनावटी जीएसटी बिल तैयार कर लगभग 40 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में मुंबई जीएसटी विभाग ने अमित उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अमित उपाध्याय 8 से अधिक कंपनियों के डायरेक्टर हैं और फर्जी दस्तावेजों व नकली लेनदेन के जरिए करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) अवैध रूप से प्राप्त किया गया।
पुलिस और ED में शिकायत दर्ज
डीजीजीआई की जांच में सामने आया है कि बिना किसी वास्तविक वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनवॉइस के माध्यम से आईटीसी लिया गया। इस मामले में उपाध्याय के खिलाफ एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन और प्रवर्तन निदेशालय (ED) में भी शिकायत दर्ज की गई है। एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में अनिस खान ने भी अमित उपाध्याय के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की शिकायत दर्ज कराई है।
8 कंपनियों के डायरेक्ट है अमित उपाध्याय
अमित उपाध्याय अल्फानिऑन टेकसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (ATPL) और ‘अल्फानेऑन ग्रुप’ की अन्य 7 कंपनियों के डायरेक्टर और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता हैं। उन्हें 14 मई 2026 को दोपहर 1:15 बजे मुंबई में वरिष्ठ आसूचना अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी ने गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
आरोप है कि उपाध्याय ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिना किसी वास्तविक वस्तु या सेवा के लेनदेन के केवल फर्जी बिल तैयार कर नियमों के विरुद्ध आईटीसी प्राप्त किया और उसे आगे ट्रांसफर किया।
20.19 करोड़ का फर्जी इनपुट टैक्स
जांच में यह भी सामने आया है कि उनकी कंपनी एटीपीगल ने अस्तित्वहीन या बंद हो चुके सप्लायर्स से लगभग 20.19 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त किया। अब तक की जांच के अनुसार पूरे नेटवर्क के जरिए लगभग 37.67 करोड़ रुपये का अवैध आईटीसी हासिल किया गया और करीब 40.29 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी अन्य कंपनियों को आगे पास किया गया। इस धोखधड़ी के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें:- NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
जीएसटी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 40 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी आरोपी अमित उपाध्याय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर सकती है।
