मुंबईकरों को बिजली बिल में राहत, दिन में इस्तेमाल होने वाली बिजली होगी सस्ती
Electricity Bill Relief: बोरीवली में आयोजित संयुक्त बैठक में बिजली दरों में राहत, स्मार्ट मीटर शिकायतों के समाधान और स्ट्रीट लाइट्स लगाने जैसे अहम फैसले लिए गए। 55 पैसे की राहत देने की घोषणा की गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई बिजली बिल में राहत (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Electricity Bill Relief News: बोरीवली में स्थानीय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय और बिजली प्रदाताओं के बीच एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बीएमसी, टाटा पावर और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के उच्च अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस प्रकार की यह पहली और ऐतिहासिक बैठक रही, जिसमें जनता की बुनियादी समस्याओं के निवारण और भविष्य की योजनाओं पर गहराई से चर्चा की गई। बैठक के बाद संजय उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कोशिशों के कारण आने वाले दिनों में मुंबईकरों को सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच उपयोग की गई बिजली मीटर के प्रति यूनिट पर 55 पैसे चार्ज कम किया जाएगा।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शहर के जिन उद्यानों (गार्डन) और सार्वजनिक स्थानों पर अंधेरा रहता है, वहां तत्काल प्रभाव से नई स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी ताकि नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
बिजली दरों में छूट
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर के क्रियान्वयन के बाद उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली पर सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा। इस वर्ष 55 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी, जिसे अगले वर्ष और बढ़ाया जाएगा। यह लाभ सीधे ग्राहकों के खातों और बिलों में ट्रांसफर किया जाएगा।
📍 आर/मध्य विभागीय कार्यालय, बोरिवली (प.) महापालिकेच्या आर/मध्य विभागातील अदानी आणि टाटा पॉवरसोबत बोरिवलीतील विद्युत विषयासंदर्भात संबंधित अधिकाऱ्यांसोबत संयुक्त बैठक घेतली.
यावेळी सहाय्यक आयुक्त श्री प्रफुल्ल तांबे, संयोजक दिनेश झाला, नगरसेवक शिवानंद शेट्टी, पदाधिकारी उपस्थित… pic.twitter.com/TQIauwuYNV — Sanjay Upadhyay (@SanjayRupadhyay) May 18, 2026
अवैध मीटर और हाई-टेंशन लाइनों के नीचे अतिक्रमण
शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से मीटर बांटे जाने और टाटा अदाणी की हाई-टेंशन बिजली लाइनों के ठीक नीचे लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों (अतिक्रमण) पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सुरक्षा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के नियमों को कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
योजना के अंतर्गत किसानों को दिए जा रहे सोलर पंप
योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप दिए जा रहे हैं, जिससे उनके घरों व खेतों तक किफायती बिजली पहुंच रही है। इसी उत्पादन लागत में हुई कटौती का लाभ शहरी उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट मीटर के माध्यम से मिलने जा रहा है। बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होने और आम जनता को आर्थिक राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
एजेंसियों में समन्वय और सड़कों की खुदाई पर रोक
अक्सर विभिन्न विभागों (बीएमसी और उपयोगिता प्रदाताओं) में तालमेल न होने के कारण नई बनी सड़कों को दोबारा खोद दिया जाता है, जिससे सड़कों की गुणवत्ता खराब होती है।
बैठक में तय हुआ कि सड़क का काम शुरू होने से पहले ही सभी उपयोगिता कंपनियां अपना इंस्टॉलेशन पूरा कर लें, ताकि भविष्य में बार-बार खुदाई की स्थिति से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें :- Dharavi Redevelopment Project को मिली रफ्तार, लंबित मामलों के लिए SRA के विशेष शिविर शुरू
सीएम सौर कृषि वाहिनी योजना’ का असर
- बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा (हाउस) में की गई घोषणा का भी उल्लेख किया गया।
- सरकार की सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा (विंड एनर्जी) को बढ़ावा देने की नीतियों के कारण बिजली उत्पादन की लागत में भारी कमी आई है।
